फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   reel and real life stars promote voting day

'वोट दो नहीं तो मिलेगा बाबाजी का ठुल्लू'

Thu, 03 Apr 2014 01:28 AM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
reel and real life stars promote voting day

सियासी अखाड़े में राजनीतिक दल ही नहीं चुनाव आयोग भी वोटर्स से मतदान की अपील कर रहा है। फर्क इतना है कि राजनीतिक दल अपने सियासी फायदे, तो आयोग लोकतंत्र के इस पर्व में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए।

विज्ञापन


इसके लिए चुनाव आयोग भी राजनीतिक दलों की तरह फिल्मी सितारों की मदद ले रहा है। आने वाले दिनों में ये सितारे रील से लेकर रीयल में दिल्लीवालों से वोट करने की अपील करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली की सात संसदीय सीट के लिए 10 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले वोटर्स को जागरूक करने के लिए दिल्ली चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की तरह तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म से पहले आमिर की वोट की अपील

reel and real life stars promote voting day

आमिर खान केंद्रीय चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर है। दिल्ली चुनाव आयोग मतदान बढ़ाने के लिए मदद ले रहा है। आमिर ने एक वीडियो शूट किया है जो कि दिल्ली के सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले चलेगा।

वीडियो में आमिर दिल्ली के मतदाताओं से वोट जरूर करने की अपील करेंगे। इसमें वह वोट के महत्व की भी बात करेंगे। चुनाव अधिकारियों की माने तो युवा वोटर्स को लक्ष्य में रखकर यह प्रोमो चलाया जाएगा।

वोट डालो नहीं तो मिलेगा बाबा जी का ठुल्लू

reel and real life stars promote voting day

कॉमेडियन कपिल शर्मा भी दिल्ली चुनाव आयोग के लिए दिल्लीवालों से वोट की अपील करने दिल्ली आ रहे है। वरिष्ठ चुनाव अधिकारी के मुताबिक आगामी 4 अप्रैल को कपिल दिल्ली वाले के बीच होंगे।

दिल्ली चुनाव आयोग एक मेगा इवेंट आयोजित कर रहा है। संभवत: यह आयोजन इंडिया गेट पर होगा। कपिल यहां लोगों से वोट डालने की अपील करेंगे।

सुनिधि कहेगी अब ना बैठेंगे वोट करेंगे

reel and real life stars promote voting day

गायिका सुनिधि चौहान भी दिल्ली में वोट के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। वह छह अप्रैल को नई दिल्ली इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

वह अपने मधुर आवाज से दिल्लीवालों से वोट की अपील करेंगी। सुनिधि के अलावा चुनाव आयोग अभिनेत्री सोहा अली खान, क्रिकेटर विराट कोहली का भी अपने पोस्टर में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने केलिए इस्तेमाल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed