फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Reduce the distance from Delhi, take wing development

घटेगी दिल्ली से दूरी, लगेंगे विकास को पंख

Sun, 22 Jun 2014 01:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 22 Jun 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
Reduce the distance from Delhi, take wing development

थर्ड फेज के अंतर्गत लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन (जौहरी इंक्लेव) पर प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन लोगों की मेट्रो से दूरी घटा देगा। इस स्टेशन के बनने के बाद लोनी की कई कालोनियों के निवासियों को मेट्रो सेवा के लिए करीब तीन से पांच किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


फिलहाल लोनी के आसपास बसी कालोनियों के लोगों के लिए सीलमपुर और शहादरा सबसे करीबी स्टेशन हैं। लोनी से इनकी दूरी क्रमश: 10 किलोमीटर और आठ किलोमीटर है। क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे। जल्द ही इस रूट के लिए भी एमओयू साइन होगा।
विज्ञापन


डीएमआरसी द्वारा जौहरी इंक्लेव पर प्रस्तावित स्टेशन के तीन से आठ किलोमीटर के क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक कालोनियां बसी हैं। इनमें राजीव गार्डन, लक्ष्मी गार्डन, शांति नगर, बलराम नगर, खन्ना नगर, गुलाब वाटिका, जवाहर नगर, ट्रोनिका सिटी, अशोक विहार आदि कालोनियों में हजारों की आबादी निवास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए अधिकारियों के प्रदेश सरकार के इस निर्णय से जनपद में एक साथ दो मेट्रो प्रोजेक्ट की राह खुल गई है। लोनी के लोगों को भी मेट्रो की सुविधा मिलेगी।

जल्द साइन होगा लोनी मेट्रो का एमओयू
जीडीए और डीएमआरसी के बीच लोनी के जौहरी इंक्लेव मेट्रो स्टेशन के लिए जल्द एमओयू साइन होगा। डीएमआरसी ने जीडीए को एमओयू साइन करने के लिए पत्र भेज रखा है। जीडीए अधिकारियों ने एमओयू संबंधी प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शासन की मंजूरी मिलते ही एमओयू की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed