फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Red Fort blast: NIA gets 45 additional days for investigation

लाल किला ब्लास्ट: एनआईए को जांच के लिए 45 दिन अतिरिक्त मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नवंबर 2025 के दिल्ली बम धमाका मामले में एनआइए को जांच पूरी करने के लिए 45 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया। विशेष न्यायाधीश ने ये आदेश एजेंसी की याचिका और अभियोजक की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद दिया। अदालत ने आरोपी आदेश बिलाल नसीर मल्ला और यासिर अहमद डार से जुड़े मामले में दिया है। एनआइए ने अपनी अर्जी में दलील दी थी कि जांच अभी अधूरी है और उसे पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। वहीं, अधिवक्ता पीयूष सचदेवा ने मल्ला और डार की ओर से जेल में परिवार से संपर्क की अनुमति और खुले स्थान में समय बिताने की मांग को लेकर आवेदन दायर किया। अदालत ने इन आवेदनों को जेल प्रशासन को भेजते हुए निर्णय लेने को कहा है। इससे पहले भी 13 फरवरी को कोर्ट ने मामले में 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया था। कानून के तहत जांच की मूल अवधि 90 दिन होती है, जिसे विशेष परिस्थितियों में बढ़ाकर अधिकतम 180 दिन तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed