फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   record turnout, but few can show ink mark

चुनाव के वक्त गुड़गांव में खेल, वोट डाले पर स्याही गायब!

Mon, 21 Apr 2014 12:21 PM IST
Updated Mon, 21 Apr 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
record turnout, but few can show ink mark

गुड़गांव में इस बार रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ था। यहां के करीब 78 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर पिछले 30 सालों का रिकार्ड तोड़ा था।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों में 18,44,906 मतदाताओं वाले गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में 12,86,978 मतदाताओं के मताधिकार प्रयोग करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


लेकिन अब नया मामला ख्ाड़ा हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस की एक ख्ाबर के अनुसार इस सीट पर भारी मात्रा में फर्जी वोटिंग की आश्ांका जताई जा रही है।

बहाना बना रहे हैं वोटर

record turnout, but few can show ink mark

10 अप्रैल को क्या आपने वास्तव में वोटिंग की थी? गुड़गांव के वोटरों के लिए यह एक ऐसा सवाल बन गया है कि वह सीधे मुंह इसका जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

यही नहीं उंगली पर निशान दिखाने की बात पर वह बहाना बनाने लग रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक वहां के वोटरों की उंगलियों से स्याही के निशान गायब हैं।

एक वोटर ने उंगली से निशान गायब होने पर कहा कि उनके धर्म में शरीर पर कोई निशान लगा कर पूजा करने में मनाही है, इसलिए उन्होंने स्याही का निशान मिटा दिया।

तो रद्द भी हो सकता है चुनाव!

record turnout, but few can show ink mark

गुड़गांव के रहना गांव में ऐसे गिने-चुने लोग हैं,‌ जिनकी उंगली पर स्याही के निशान हैं। इसके अलावा नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हना इलाके में बूथ कैप्चरिंग के मामले भी सामने आए हैं।

यहां के उप चुनाव आयुक्त आलोक शुक्ला का कहना है कि उन्हें इसकी शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए एक टीम भी बना दी गई है। बहुत जल्द टीम मामले की रिपोर्ट देगी, फिर उसी के अनुसार कदम उठाए जाएंगे।

हालांकि, हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वलगड़ के अनुसार मामले की पूरी जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंप दी जाएगी। फिर वहीं से कोई फैसला होगा।

विज्ञापन

कर्फ्यू तक पहुंच गया था मामला

record turnout, but few can show ink mark

पुन्हना में वोटिंग के दौरान हो रहे फर्जीवाड़े से संबंधित मामले में ही तनाव इतना बढ़ गया था कि क्षेत्र में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। वहीं मतदान से पहले एक पोलिंग अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत भी अब जांच के घेरे में है।

क्षेत्र में इवीएम में कुछ इस तरह की गड़बड़ी करने की बात थी, जिससे सारे वोट एक प्रमुख पार्टी को मिल रहे थे।

योंगेद्र यादव ने लिखा था पत्र

record turnout, but few can show ink mark

गुड़गांव से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेंद्र यादव ने मतदान के एक दिन बाद ही गुड़गांव के निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इनेलो और भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया था।

उनके अनुसार नूंह के 19, फिरोजपुर झिरका के 23 और पुन्हना के 19 बूथों पर मतदान के दौरान अनियमितता बरती गई है। हालांकि, बीजेपी व इनेलो के नेताओं के मुताबिक ‌ये बातें मनगढ़ंत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed