{"_id":"a7a0c456b30f2566f08f2d22c5d9c74d","slug":"record-power-theft-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांवः बिजली चोरी का अनोखा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांवः बिजली चोरी का अनोखा रिकॉर्ड
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 25 Dec 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गुड़गांव जिले में बिजली चोरी का हैरतअंगेज रिकॉर्ड सामने आया है। यहां एक-दो नहीं 82 फीसदी बिजली चोरी की गई।
विज्ञापन
गुड़गांव ऑपरेशन सर्कल में सबसे अधिक बिजली चोरी मेवात जिले में मिली है। नगीना, पिनगवा, नूंह, पुन्हाना फीडर में सबसे अधिक बिजली चोरी का रिकार्ड मिला है।
सर्कल में सबसे अधिक चोरी नगीना फीडर पर हो रही है। इस फीडर पर 13 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति की गई। इसमें उपभोक्ताओं तक महज 2.32 लाख यूनिट ही पहुंची। करीब 10 लाख 68 लाख यूनिट बिजली चोरी में चली गई।
विज्ञापन
पिनगवा फीडर पर बिजली निगम ने 11 लाख 16 हजार यूनिट की आपूर्ति की। इसमें सात लाख 19 हजार यूनिट यानी करीब 64 प्रतिशत चोरी हो गई।
पुन्हाना फीडर, नूंह सिटी फीडर पर 50 से 70 प्रतिशत बिजली चोरी होने का रिकार्ड दर्ज किया गया। बिजली निगम के निदेशक विजय चौधरी ने कहा कि सभी सर्कल से इस तरह का रिकार्ड मांगा गया है।
विज्ञापन