{"_id":"69ef7ebb12894c7fe90e85b2","slug":"recommendation-for-action-against-142-guest-teachers-for-refusing-census-duty-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134103-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने पर 142 गेस्ट शिक्षकों पर कार्रवाई की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने पर 142 गेस्ट शिक्षकों पर कार्रवाई की सिफारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने शिक्षा निदेशक को इन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने की सिफारिश भेजी
िअमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली जिले में जनगणना ड्यूटी से इंकार करने पर 142 गेस्ट शिक्षकों के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। पुरानी दिल्ली के जिलाधिकारी ने 142 गेस्ट शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की सिफारिश की है। यह कार्रवाई उन शिक्षकों द्वारा जनगणना की निर्धारित ड्यूटी निभाने से इनकार करने के बाद प्रस्तावित की गई है। शिक्षा निदेशक को भेजे पत्र में कहा गया है कि पहले भी 16 अप्रैल को इस संबंध में पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद संबंधित गेस्ट शिक्षकों ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग नहीं किया और ड्यूटी करने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया। इसे कर्तव्य की अवहेलना माना गया है। पत्र में कहा गया है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाना जरूरी है। अब इस सिफारिश पर अंतिम निर्णय शिक्षा निदेशालय की ओर से लिया जाएगा। वहीं ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण डेढा ने कहा कि गेस्ट शिक्षकों के हित में कदम उठाए जाएं। सेंसेस की ड्यूटी में गेस्ट टीचर्स को ऑन ड्यूटी माना जाए और सैलरी दी जाए।