फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Real Time Air Quality Monitoring Station started in Greater Noida

कितनी प्रदूषित है ग्रेनो वेस्ट की आबोहवा, अब मिलेगा डाटा, अगले सप्ताह होंगे प्रदूषण के आंकड़े

Sun, 26 May 2019 09:04 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 May 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
Real Time Air Quality Monitoring Station started in Greater Noida
एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन शुरू - फोटो : अमर उजाला
ग्रेनो वेस्ट के गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में रियल टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन ने काम करना शुरू कर दिया है। अब यह पता चल सकेगा कि क्षेत्र की आबोहवा कितनी प्रदूषित है। 
विज्ञापन


करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से यह स्टेशन बनाया गया है। अगले सप्ताह से यूपीपीसीबी स्टेशन से प्रदूषण के आंकड़े जारी करेगा। ग्रेनो वेस्ट की सोसायटियों में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन


यहां पर हर समय धूल उड़ती रहती है। पेड़ों की संख्या भी काफी कम है। स्थानीय निवासी बार-बार जिला प्रशासन और यूपीपीसीबी से प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन वहां पर प्रदूषण का स्तर बताने का कोई यंत्र नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में लगे स्टेशन से ही ग्रेनो वेस्ट के प्रदूषण का आंकलन किया जा रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यूपीपीसीबी के सहायक पर्यावरण अभियंता उत्सव शर्मा ने बताया कि छह माह पहले स्टेशन को लगाने का काम शुरू हुआ था। 

करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से यह तैयार हुआ है। बिजली का कनेक्शन मिलने के कारण इसे चालू करने में देरी हुई। स्टेशन में लगे पार्ट्स को अमेरिका, जर्मनी, आस्ट्रेलिया समेत कई देशों से मंगवाया गया है। 

स्टेशन चालू होने से ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने राहत की सांस ली है। अब यहां प्रदूषण के स्तर का पता चल सकेगा। अभी तक अधिकारी यहां के प्रदूषण को लेकर गंभीर नहीं थे। 

दायरे में आएगा चार किलोमीटर का क्षेत्र 
कॉलेज में चालू किया गया स्टेशन चार किलोमीटर के क्षेत्र के आंकड़े जारी करेगा। इन चार किलोमीटर में ग्रेनो वेस्ट का ज्यादातर हिस्सा कवर हो जाएगा। यूपीपीसीबी के अफसरों ने बताया कि दो दिन स्टेशन ट्रायल पर रहेगा। अगले सप्ताह से इसके आंकड़े सीपीसीबी को भेजे जाएंगे। वहां से ग्रेनो वेस्ट के प्रदूषण के आंकड़े जारी होंगे। 
 

जल्द ही नोएडा में चालू होंगे दो स्टेशन

अभी तक नोएडा में दो और ग्रेटर नोएडा में एक रियल टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिग स्टेशन काम कर रहे थे। अब ग्रेनो वेस्ट में भी एक स्टेशन ने काम करना शुरू कर दिया है। वहीं नोएडा में जल्द ही दो नए स्टेशन भी काम करना शुरू कर देंगे। सेक्टर-116 और सेक्टर एक में यह स्टेशन लगाए गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed