केजरीवाल के सम-विषम की असली परीक्षा आज, सड़कों पर बढ़ेगी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में 15 अप्रैल से सम विषम लागू हो गया है। दूसरे चरण का यह फॉर्मूला लागू होने के बाद सोमवार को पहला वर्किंग डे होने के कारण सरकार की तैयारियों की असली परीक्षा आज होगी।
सोमवार को जहां सड़कों पर छुट्टी के बाद स्कूल और ऑफिस खुलने से भीड़ होगी। हालांकि राहत की बात यह है कि देर शाम सरकार से आश्वासन मिलने के बाद ऑटो, काली पीली और ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट टैक्सी यूनियन ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी है।
सरकार का दावा है कि वह इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इसके लिए सोमवार को एक दिन के लिए डीएम, एसडीएम की टीम उतारी जाएगी। वहीं हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ करने और ऑटो चलाने से रोकने वालों पर खुफिया कैमरे से निगरानी रखी जाएगी।
क्या कहती है सम-विषम की फैक्ट आप भी जान लीजिए
चढ़ते पारे के कारण सोमवार को मेट्रो में भीड़ बढ़ेगी। इसे नियंत्रित करने के लिए सरकार 28 अतिरिक्त टीमों की तैनात कर रही है। यह टीम अलग-अलग स्टेशनों पर तैनात होगी। इसी के चलते मेट्रो अधिकारियों की भी छुट्टियां रद्द की गई है जिससे यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
फैक्ट फाइल:
21 लाख से ज्यादा वाहन दायरे में आएंगे।
11 लाख वाहन एक दिन में सड़क से हटेंगे।
120 मोबाइल चेकिंग टीम तैनात होगी।
5331 सिविल डिफेंसकर्मी तैनात होंगे।
205 प्वाइंट पर वालंटियर तैनात होंगे।
321 नागरिक सुरक्षा वार्डन तैनात होंगे।
1000 स्टीकर रीडर मशीन का प्रयोग होगा।
10 मुख्य जंक्शन पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
28 अतिरिक्त टीम संभालेगी मेट्रो की भीड़
3248 फेरे मेट्रो लगाएगी।
200 अतिरिक्त ट्रेनों का प्रयोग मेट्रो करेगी।
680 पर्यावरण बस सेवा चलेगी।
284 मेट्रो फीडर बसों का संचालन करेगी।
16 स्थानों से स्पेशल शटल बस सेवा शुरू होगी।
हेल्पलाइन नंबर
155370 मेट्रो
41400400 दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी)
42400400 परिवहन विभाग का नंबर