फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   read to whole timelime of pradyuman's murder

प्रद्युम्न हत्याकांड : पढ़े हत्या से लेकर आरोपी छात्र के बालिग करार देने तक की पूरी टाइमलाइन

Thu, 21 Dec 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 21 Dec 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
read to whole timelime of pradyuman's murder
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

08 सिंतबर  :  स्कूल में प्रद्युम्न का गला रेतकर हत्या। पुलिस ने मुख्य आरोपी के तौर पर कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

09 सितंबर  :  पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल, सीबीआई जांच की मांग शुरू। अशोक के परिजनों ने फंसाने का लगाया आरोप। एसआईटी गठित
विज्ञापन

10 सितंबर   :  स्कूल के बाहर अभिभावकों का हंगामा, ठेका जलाया, पुलिस ने किया लाठीचार्ज। देर शाम पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ किया मामला दर्ज। चाकू के थ्योरी पर ड्राइवर ने उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

11 सितंबर  :  स्कूल के दो शीर्ष अधिकारी गिरफ्तार। लाठीचार्ज करने पर सोहना थाने का एसएचओ सस्पेंड। पिता वरुण ठाकुर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने की फोन पर बात
12 सितंबर   :  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं मिला यौन उत्पीडन के सबूत। पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल। चश्मदीद सुभाष गर्ग आया सामने, कहा अशोक की गोद में जिंदा था प्रद्युम्न
13 सितंबर :    नए सिरे से पुलिस ने जांच की शुरू। चश्मदीद माली हरपाल ने बताया अशोक को बेगुनाह
15 सितंबर  :  मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच व स्कूल प्रशासन को अधीन लेने का किया ऐलान
16 सितंबर   : प्रशासक के तौर पर उपायुक्त ने संभाला स्कूल का जिम्मा। रिमांड खत्म होने के बाद स्कूल के शीर्ष अधिकारियों को भेजा गया जेल
18 सितंबर  : सीबीआई जांच में देरी की वजह से प्रद्युम्न के पिता ने पीएमओ को लिखा पत्र। स्कूल खुला, सुरक्षा की खामियां दूर करने के लिए हुआ बंद
19 सितंबर   : गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र।
22 सितंबर   : प्रद्युम्न के पिता का सीबीआई जांच शुरू कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान। शाम को सीबीआई ने दर्ज किए एफआईआर
23 सितंबर   : स्कूल पहुंचकर सीन री-क्रिएट किए और फॉरेंसिक की मदद से साक्ष्य जुटाए

नवंबर की टाइमलाइन

read to whole timelime of pradyuman's murder
ryan school

07 नवंबर : सीबीआई ने स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र को आरोपी मानते हुए हिरासत में लिया
08 नवंबर   : जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया, तीन दिन के रिमांड लेकर सीबीआई ने की पूछताछ
10 नवंबर   : बोर्ड ने फरीदाबाद बाल सुधार गृह भेजा। अशोक के अधिवक्ता ने दायर की जमानत याचिका।
13 नवंबर   : प्रद्युम्न के पिता ने आरोपी छात्र को व्यस्क की तरह मामला चलाने की याचिका दायर की, बोर्ड ने सोशल इनवेस्टिगेशन रिपोर्ट मांगी।
16 नवंबर : सीबीआई ने अशोक की जमानत याचिका पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में जवाब दाखिल किया।
20 नवंबर : बस कंडक्टर अशोक की जमानत याचिका पर बहस के बाद फैसला सुरक्षित। प्रोबेशन ऑफिसर ने जुवनाइल जस्टिस बोर्ड में जमा कराई सोशल इनवेस्टिगेशन रिपोर्ट।
21 नवंबर : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश ने कंडक्टर अशोक की जमानत याचिका की।
22 नवंबर : मुचलका भरने की कार्रवाई करने के बाद देर शाम अशोक जेल से रिहा हुआ। ऑडियो क्लिप वायरल होने पर अशोक के मामा से सीबीआई ने दिल्ली बुलाकर की पूछताछ।
30 नवंबर : जमानत की शर्त के अनुसार अशोक ने अदालत पहुंचकर लगाई हाजिरी।

दिसंबर की टाइमलाइन

read to whole timelime of pradyuman's murder
ryan school - फोटो : अमर उजाला

13 दिसंबर : आरोपी छात्र की जमानत याचिका खारिज। आरोपी के बालिग होने की याचिका खारिज करने की याचिका खारिज। सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट की प्रति देने की याचिका खारिज। व्यस्क की तरह ट्रायल चलाए जाने का फैसला देने में जल्दबाजी न करने की याचिका हुई खारिज। सीबीआई द्वारा अधिक समय तक पूछताछ करने की याचिका वापस लशी। सीबीआई को मिली आरोपी छात्र की उंगलियों के निशान लेने की अनुमति।
15 दिसंबर : सोशल इनवेस्टिगेशन रिपोर्ट पढने के बाद आरोपी के बालिग व नाबालिग होने की याचिका पर हुई बहस।
19 दिसंबर : सीबीआई ने फरीदाबाद बाल सुधार गृह पहुंचकर लिए आरोपी छात्र की उंगलियों के निशान।
20 दिसंबर : जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपी पर व्यस्क की तरह मुकदमा चलाने के लिए सत्र न्यायालय में मुकदमा स्थानांतरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed