फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Read the truth of 15 signs of injury on the body of the Sunanda.

क्या है सुनंदा के शरीर पर चोट के 15 निशानों का सच

Fri, 09 Jan 2015 01:34 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
Read the truth of 15 signs of injury on the body of the Sunanda.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के शरीर पर कुल 15 चोटों के निशान थे। 12 घंटे से चार दिन के बीच सुनंदा को ये चोटें मारी गई थीं।

विज्ञापन


सरोजनी नगर थाना पुलिस ने सुनंदा की हत्या को लेकर जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें इन बातों को प्रमुखता से लिखा है। एफआईआर में कहा गया है कि ये चोटें अंदरूनी और झगड़े में ही लग सकती हैं।

विज्ञापन


सुनंदा के शरीर पर चोट नंबर- 10 इंजेक्शन का घाव है और चोट नंबर-12 दांतों से काटने के निशान हैं। इससे यह साफ है कि मौत से कुछ घंटे पहले सुनंदा की किसी से जमकर हाथापाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा तो नहीं है कि सुनंदा ने अपने बचाव में हाथापाई की हो। एफआईआर में कई बार कहा गया है कि सुनंदा की मौत जहर के कारण हुई है।

पुलिस ने नए सिरे से शुरू की है पूछताछ

Read the truth of 15 signs of injury on the body of the Sunanda.

दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद सुनंदा व शशि थरूर से जुड़े लोगों से नए सिरे से पूछताछ शुरू कर दी है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ की देखरेख में बनी एसआईटी ने बृहस्पतिवार को थरूर के घरेलू नौकर शिव नारायण से कई घंटे पूछताछ की।


शिव नारायण हिमाचल प्रदेश स्थित अपने घर गया हुआ था। उसे पूछताछ के लिए नोटिस देकर दिल्ली बुलाया गया था। पुलिस ने लीला होटल के डॉक्टर पवन से भी पूछताछ की।

डॉ. पवन वही हैं, जिन्होंने सुनंदा को मृत घोषित किया था। इसके अलावा थरूर के स्टाफ बजरंग व एक अन्य व्यक्ति से बृहस्पतिवार को पूछताछ की गई।

अत्यधिक सतर्कता बरत रही पुलिस

Read the truth of 15 signs of injury on the body of the Sunanda.

पुलिस सूत्रों के अनुसार होटल कर्मचारियों को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भेजा है। हत्या का मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम होटल के कमरा नंबर 345 का दौरा कर सकती है, जिसमें सुनंदा मृत मिली थीं।


इस हाईप्रोफाइल मामले में दिल्ली पुलिस अत्यधिक सतर्कता बरत रही है। पुलिस अपनी कार्रवाई की मीडिया को भनक तक नहीं लगने दे रही है। मीडिया दिन भर ये तलाश करता रहा कि सुनंदा से संबंधित लोगों से कहां पूछताछ की जा रही है।

अमर उजाला ने एसआईटी की उस गुप्त जगह को ढूंढ निकाला। एसआईटी ने सभी लोगों से बृहस्पतिवार को पुष्पविहार, साकेत स्थित दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ के कार्यालय में पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed