फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Read how needs capital from finance minister's budget

जेटली के बजट पर केजरीवाल सरकार की भी निगाहें

Sat, 28 Feb 2015 08:58 AM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
Read how needs capital from finance minister's budget

दिल्ली की आम आदमी पार्टी वाली सरकार राजस्व वसूली में पिछड़ रही है और बिजली-पानी पर राहत पैकेज दे दिया है। ऐसे में एलिवेटेड रोड, डीटीसी बसों की खरीद, मेट्रो फेज-तीन का निर्माण, यमुना की साफ-सफाई, डिजिटल इंडिया व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार से बजट की उम्मीद सरकार को है।

विज्ञापन


गरीबों को सस्ते मकान, पार्किंग की दिक्कत दूर करने केलिए केन्द्र सरकार से जेएनएनयूआरएम में मिलने वाली राशि की कमी पूर्ति के लिए नए स्कीम के घोषणा की उम्मीद दिल्ली को है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि जब तक योजना आयोग था तो बजट से पूर्व एक बैठक राज्यों की बुलाई जाती थी। उसमें राज्य की तरफ से मांग होती थी, अब नीति आयोग बनने के बाद से यह प्रक्रिया बंद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केन्द्रीय करों में दिल्ली की बढ़ सकती है भागीदारी

Read how needs capital from finance minister's budget

दिल्ली को केन्द्रीय करों में 325 करोड़ रुपये की भागीदारी मिलती है जबकि राजधानी होने के नाते यह अधिक मिलनी चाहिए। इसी तरह से केन्द्र सरकार की स्पॉन्सर स्कीम के लिए 325 करोड़ रुपये मिले थे जिसके बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली सरकार को अलग-अलग स्कीम के तहत एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की रकम मिलती रही है। पिछले बजट के समय दिल्ली को केन्द्र सरकार ने 200 करोड़ रुपये पानी, 500 करोड़ बिजली और 50 करोड़ रेणुका बांध निर्माण केलिए दिए गए थे।

एमसीडी की तरफ से पार्किंग निर्माण, डीटीसी के बसों की खरीद, राजीव आवास योजना में सस्ते घरों का निर्माण करने के लिए अब नई स्कीम की उम्मीद सरकार को है।

जानिए क्या है बजट से दिल्ली को उम्मीदें

Read how needs capital from finance minister's budget

केन्द्रीय करों में 325 करोड़ और केन्द्र स्पॉन्सर स्कीम के 325 करोड़ की भागीदारी बढ़ाए जाने की उम्मीद
दिल्ली मेट्रो फेज-तीन व चार  के लिए मोटी रकम की है जरूरत, 2016 तक होना है निर्माण पूरा
महिला सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा योजना के लिए चाहिए बजट
बारापुला एलिवेटेड रोड का मयूर विहार तक होना है विस्तार, जेएनएनयूआरएम स्कीम हो चुकी है बंद
फूड सिक्यूरिटी एंड स्टैंडर्ड एक्ट में ऑनलाइन सिस्टम समेत अन्य सिस्टम को चाहिए राशि।
दिल्ली में यमुना नदी की सफाई के लिए विशेष बजट की जरूरत
पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए नए बसों की खरीद के लिए राजधानी होने के नाते बजट की उम्मीद
दिल्ली पुलिस के आधुनिकीकरण और केन्द्र सरकार के अस्पतालों में सुविधा के लिए बजट राशि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed