{"_id":"a4b38ac322d2791d297eca9f58c5c918","slug":"reached-seven-hours-from-now-t-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सात घंटे में पहुंचिए ऋषिकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सात घंटे में पहुंचिए ऋषिकेश
दीपाली श्रीवास्तव/अमर उजाला, कौशांबी
Updated Thu, 03 Apr 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
अबकी गर्मियों में ऋषिकेश जाने वालों का सफर सुहाना होने वाला है। उत्तर परिवहन निगम की पहली वॉल्वो बस सोमवार से शुरू हो रही है। इसमें 677 रुपये किराया अदा करके यात्री सात घंटे में ऋषिकेश पहुंच सकेंगे। अभी तक इस साधारण बस चलती थी।
विज्ञापन
विदेशी सैलानियों और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यह पहल की गई है। एआरएम टीके सिंह बिसेन ने बताया कि यह पहली वॉल्वो सेवा है। ऋषिकेश को एयरपोर्ट से लिंक करने के लिए खासकर इस सुविधा को शुरू किया गया है। सोमवार से यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
वॉल्वो सेवा शुरू होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि श्रद्धालुओं के लिए भी शिव का दर्शन करना आसान होगा।