फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   reached America through fake passport

Delhi NCR News: फर्जी पासपोर्ट के जरिये पहुंचा अमेरिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
- निर्वासित होने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा, पासपोर्ट मुहैया करने वाले एजेंट की तलाश शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फर्जी पासपोर्ट के जरिये गुजरात निवासी यात्री को अमेरिका भेजने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब यात्री अमेरिका से निर्वासित होने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा। धोखाधड़ी कर यात्रा करने के आरोपी में आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यात्री से पूछताछ कर फर्जी पासपोर्ट मुहैया करने वाले एजेंट की तलाश में जुट गई है।
आईजीआई एयरपोर्ट में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक 9 जुलाई अमेरिका से गुजरात के मेहसाणा का रहने वाला यात्री महेशभाई पोपटभाई पटेल एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर तैनात इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने उसके दस्तावेज की जांच की, जिसमें पता चला कि फर्जी पासपोर्ट के जरिए वह 2023 में कनाडा होते हुए अमेरिका गया था। एजेेंटों ने फर्जी दस्तावेज के जरिये उसे अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करवाया।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी मिलने के बाद अमेरिका से उसे निर्वासित कर दिया गया। अधिकारियों ने उसके दस्तावेज की जांच की। उसके पासपोर्ट में काफी छेड़छाड़ किए गए थे। पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह एजेंट के जरिए पासपोर्ट का इंतजाम किया था। उन्होंने ही उसके अमेरिका जाने की व्यवस्था की थी। इमिग्रेशन अधिकारियों ने यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके यात्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आईजीआई एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि यात्री से पूछताछ कर पुलिस एजेंट के ठिकाने के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed