{"_id":"6bb256c0fc995f6ea24249a38713af28","slug":"razzle-dazzle-in-gurgaon-aap-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP: यहां 1 सप्ताह में जुड़ते हैं 10,000 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP: यहां 1 सप्ताह में जुड़ते हैं 10,000 लोग
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 10 Jan 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर चार-सात का चौक। यहां वाहनों की चिल्ल-पौं के बीच अब लोगों की खासी गहमा गहमी रहने लगी है। यह गहमा-गहमी चौक के एक ओर बने ‘आप’ के दफ्तर में जाकर ओर बढ़ जाती है।
यह आप का वही दफ्तर है जिस में दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले सन्नाटा पसरा हुआ था। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह कार्यालय गुलजार हो गया है। यहां आने वाले अधिकांश लोग पार्टी का सदस्य बनने आ रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह के दौरान पार्टी गुड़गांव में 10000 के करीब नए सदस्य जोड़ चुकी है। पार्टी ने गुड़गांव में कई छोटे कार्यालय भी खोले है। पार्टी के कुल कार्यालयों की संख्या बीस के करीब हो गई है। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी ने सेक्टर 40 में अलग से कार्यालय खोला हैं।
विज्ञापन
अभी तक शहर में कई बड़े नाम पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इनमें पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटोटिया का नाम भी शामिल हो गया है। पार्टी के जिला संयोजक रमेश यादव ने कहा कि 10 जनवरी से खास सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जो 26 तक चलेगा।
इस दौरान एक लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह शुभ संकेत है कि लोग स्वयं कार्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। आरडब्लूए के पदाधिकारियों की इसमें खासी संख्या है।
दूसरी ओर मेवात में भी पार्टी की साख लगातार बढ़ रही है।
यहां के संयोजक रमजान चौधरी ने बताया कि देर से सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। पूरे मेवात में पार्टी के 11 कार्यालय खोले जा चुके हैं। सात दिनों के भीतर 3500 नए सदस्य पार्टी से जुड़े हैं। पिछले दो दिनों से सदस्यता अभियान बंद है। 10 जनवरी से व्यापक स्तर पर इसे चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
अभी तक पूर्व चेयरमैन सूरज सिंह राठी, हसला के प्रधान फैय्याज डिढारा, मास्टर ओमबीर धारीवाल, सुरेन्द्र अदलखा आदि समेत कई बड़े नाम पार्टी से जुड़े हैं।