फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Rave party every time the girls were exchanged and boys

वहां हर बार बदल जाते थे रईसजादे और लड़कियां

Fri, 13 Feb 2015 03:14 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
'Rave party every time the girls were exchanged and boys

गाजियाबाद के गोविंदपुरम के पार्थ इन होटल में शराब, शबाब और जुआ पिछले एक माह से खेला जा रहा था। पार्टी का अरेंजमेंट करने वाले दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी शौकीन ने बताया कि वह व्हाट्स एप से लोगों को मैसेज कर पार्टी में बुलाता था।

विज्ञापन


दिल्ली में चुनाव की वजह से पुलिस की सख्ती अधिक थी इसलिए पार्टी के लिए गाजियाबाद का होटल चुना था। होटल में एंट्री के लिए पर हेड दो हजार रुपये लिए जाते थे। बाकी जरूरतों के लिए अलग से रुपये देने पड़ते थे।
विज्ञापन


इस होटल में यह चौथी पार्टी थी। पुलिस अगर 10 मिनट देरी से पहुंचती तो कारोबारी रफूचक्कर हो चुके होते। गौरतलब है कि इस पार्टी से दिल्ली, नोएडा, पंचकूला,रोहतक और गाजियाबाद के व्यापारी और नेता पकड़े गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार बदल जाते थे लड़के-लड़कियां

'Rave party every time the girls were exchanged and boys

बकौल शौकीन, होटल मालिक को एक पार्टी के एक लाख रुपये देते थे। हर बार पार्टी में शामिल होने वाले लोग और लड़कियां बदल जाती थीं, ताकि पकड़े न जा सकें। लड़कियां दिल्ली से एक महिला अरेंज कराती थी।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल में चल रही इस ‘रेव पार्टी’ की पोल पिछले सप्ताह पार्टी में ही आए एक कारोबारी ने खोली। दरअसल, वह कारोबारी जुए में हार गया था। उसने चीटिंग का आरोप लगाकर झगड़ा किया तो उसकी पिटाई कर दी गई।

इससे खफा होकर उसने कविनगर पुलिस को सूचना दी। मामला कप्तान तक पहुंचा तो छापेमारी की गई। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को इसकी भनक पहले से थी, मगर पुलिस छापेमारी नहीं कर रही थी। पकड़े गए लोगों पर अश्लील हरकतें करना, एक्साइज ड्यूटी, गैम्बलिंग एक्ट और अनैतिक देह व्यापार के तहत मामले दर्ज किये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed