फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rave party busted in gurgaon

इस हाईप्रोफाइल रेव पार्टी को देख पुलिस के भी उड़े होश

Thu, 25 Dec 2014 09:09 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
 Rave party busted in gurgaon

मेवात क्षेत्र में रेव पार्टी की किसी ने कल्पना तक नहीं की थी, पर मामला उजागर होने पर गुडग़ांव पुलिस हैरान है। संभवत: प्रदेश के इस पिछड़े जिले मेवात में रेव पार्टी का यह पहला मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


दरअसल रेव पार्टी हाई प्रोफाइल लोगों की होती हैं, इसलिए पुलिस को भी इसका अनुमान नहीं था। फार्म हाउस पर रेव पार्टी और छापे की खबर मेवात वासियों के लिए बिल्कुल नई थी। खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग तावडू थाना परिसर में जमा हो गए और एक दूसरे से पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन


फार्म हाउस में रेव पार्टी के सात आरोपियों की पहचान हो गई है। इसमें लोकेश चोपड़ा हरि नगर नई दिल्ली, मोहित राजौरी गार्डन दिल्ली, अलवीर गुवाहाटी, आदित्य मेरठ, यरावल वसुंधरा जिला गाजियाबाद और करन देव मॉडल टाउन दिल्ली के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेश के कब्जे से तीन ग्राम मेटासीन-पेटासीन, मोहित से नौ पाउंड गांजा, अलवीर से दो चार ग्राम चरस, आदित्य से 5 ग्राम चरस, राहुल से तीन ग्राम चरस, यरावल से 500 ग्राम रजीनजेरी व करन देव के पास से 60 ग्राम चरस पुलिस ने बरामद की है।

मेवात में पहली बार रेव पार्टी

 Rave party busted in gurgaon

दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसके ही मिलीभगत से इस प्रकार की पार्टियां आयोजित होती हैं। मगर जब मामला उजागर हो जाती है तो पुलिस अपना दोष दूसरों पर थोप देती है।

पार्टी में शामिल अधिकतर युवक-युवतियां हाई-प्रोफाइल परिवारों से हैं। लोगों ने पुलिस पर सिफारिशी लोगों को रिहा करने का भी आरोप लगाया।

गुडग़ांव पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दिल्ली स्थित जोनल ऑफिस से रेव पार्टी के योजना की जानकारी मिली।

गुडग़ांव पुलिस से यह जानकारी एनसीबी दिल्ली के जोनल डायरेक्टर रोहित शर्मा ने साझा किया था। इसके बाद संयुक्त छापेमारी की योजना बनाई गई।

ऐसे हुआ रेव पार्टी का खुलासा

 Rave party busted in gurgaon

रेड टीम गुडग़ांव पुलिस और एनसीबी ने बनाई। इसमें तीन इंस्पेक्टर सहित ३५ अन्य पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया। जिसमें महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल थीं।

रेव पार्टी आयोजक ने बड़े ही सावधानी के साथ इसका आयोजन किया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जो भी रेव पार्टी में पकड़े गए हैं उनकी उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच है। इसमें से अधिकतर बीपीओ कर्मचारी हैं।

रेव पार्टी की इंट्री फीस 1000 रुपये थी। पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क ने विद्यार्थियों और युवाओं का आह्वान किया है कि वह ऐसी पार्टियों के बारे में मिले इनवाइट और संदेशों पर ध्यान नहीं दे। इसमें शामिल होने के बाद सुनहरा भविष्य भी चौपट हो सकता है।

रेव पार्टी का अड्डा बनती साइबर सिटी

 Rave party busted in gurgaon

साइबर सिटी रेव पार्टी (ऐसे ही अन्य पार्टियों) का अड्डा बनती जा रही है। दिल्ली में पुलिस की बढ़ती सख्ती के कारण रेव पार्टी करने वालों के लिए काफी सॉफ्ट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।

गुड़गांव में पहले भी इस प्रकार के मामलों का खुलासा होता रहा है। युवाओं के साथ-साथ यहां का किशोर भी नशे की गिरफ्त में आ रहा है।

15 जुलाई, 2013 को गुड़गांव के एमजी रोड स्थित एक पब एंड बार में स्कूल के 100 किशोर पार्टी मनाते कपड़े गए। इनका भी नजारा किसी रेव पार्टी जैसा ही था।

एक ही स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं

 Rave party busted in gurgaon

जब गुड़गांव में इस प्रकार के मामले का खुलासा हुआ था तो लोगों के पांवों तले जमीन खिसक गई थी। यह सभी छात्र-छात्राएं एक ही स्कूल से ताल्लुक रखते थे। इसके बाद एक हुक्का बार किशोरों को पकड़ा गया था।

यह किशोर फ्लेवर के चक्कर में नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। हाल ही में एंबियंस मॉल में भी बच्चें को पार्टी करते हुए पकड़ा गया था। गत 27 अक्तूबर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अंबा होटल में तकरीबन 50 लोगाें को रेव पार्टी करते हुए पकड़ा गया था। इसमें 15 लड़कियां थी।

इस प्रकार के अन्य छोटे-मोटे और भी मामले प्रकाश में आए हैं। अभी सब नए साल के सेलीब्रेशन मूड में हैं। नशे के सौदागर गुड़गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकार की पार्टियों का आयोजन कर सकते हैं। इसके मद्देनजर गुड़गांव पुलिस सहित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी सतर्क हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed