{"_id":"5cfc7d25bdec22074c264570","slug":"rave-party-busted-at-a-farmhouse-in-chhattarpur-last-night-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर में रेव पार्टी पर छापा, नाबालिग समेत 200 से ज्यादा लड़के और लड़कियां थे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर में रेव पार्टी पर छापा, नाबालिग समेत 200 से ज्यादा लड़के और लड़कियां थे मौजूद
Mon, 10 Jun 2019 08:05 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 10 Jun 2019 08:05 AM IST
सार
- कैफे में चल रही पार्टी में परोसी जा रही थी विदेशी शराब, चरस व मॉर्फिन
- पार्टी में कई नाबालिग समेत 200 से ज्यादा लड़के और लड़कियां थे मौजूद,
विज्ञापन
रेव पार्टी
- फोटो : ANI
विस्तार
आबकारी विभाग व महरौली थाना पुलिस ने छतरपुर एक्सटेंशन के कैफे में चल रही रेव पार्टी में शनिवार रात को छापा मारकर मुख्य आयोजक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आयोजक फरार हो गए हैं। पार्टी में विदेशी व हरियाणा से लाई गई अवैध शराब के अलावा चरस व मॉर्फिन ड्रग्स परोसी जा रही थी। पार्टी में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद व गाजियाबाद समेत एनसीआर के अन्य शहरों से 200 से ज्यादा लड़के और लड़कियां शामिल थे। इनमें से कई नाबालिग भी थे। छापे के बाद कैफ को सील कर दिया है। आयोजक व्हाट्स एप व सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को पार्टी में बुलाते थे। पार्टी में कई हाई प्रोफाइल परिवारों के बच्चे भी मौजूद थे।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त परमिंदर सिंह ने बताया कि रेव पार्टी 100 फुटा रोड श्मशान घाट के पास स्थित फैशन डिजाइन कंपनी के धान मिल परिसर में बने एजेंक कोलब नामक कैफे में चल रही थी। धान मिल परिसर में कई कैफे व रेस्तरां हैं। आबकारी विभाग में तैनात एसीपी आलोक कुमार व एसआई विशाल चौधरी को शनिवार रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी कि एजेंक कोलब कैफे में गैरकानूनी तरीके से पार्टी चल रही थी। आबकारी विभाग के हवलदार विकास व सिपाही राजेंद्र को दो-दो हजार के नोट देकर नकली ग्राहक बनाकर रेव पार्टी में भेजा गया। पार्टी में घुसकर दोनों ने काउंटर पर नोट जमा कराए और इनको कूपन दिए गए। इशारा मिलते ही आबकारी व महरौली पुलिस ने पार्टी में छापा मारा।
विज्ञापन
200 मौजूद थे, छापे के दौरान 160 से ज्यादा फरार, 40 हिरासत में
पुलिस के मुताबिक पार्टी में 200 से ज्यादा लड़के-लड़कियां मौजूद थे। छापे के दौरान इनमें से ज्यादातर फरार हो गए। पुलिस ने करीब 40 को हिरासत में ले लिया था। रविवार देर शाम तक पूछताछ करने के बाद इनमें से ज्यादातर को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
कौन कौन पकड़े गए
पुलिस ने पार्टी के मुख्य आयोजक फरीदाबाद निवासी पुलकित रस्तोगी (25) समेत चिराग और आकाशदीप नागर , गाजियाबाद निवासी मनीष तोमर व नवल गोयल, हौजखास निवासी पीयूष दत्ता, दिल्ली निवासी जय कुमार और दल्लूपुरा निवासी मोहित बैसला को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य आयोजक ग्रेटर नोएडा निवासी गौरव मावी व अली मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक तीनों आयोजक प्रॉपर्टी का काम करते हैं।
बरामद सामान :
मुख्य आयोजक पुलकित रस्तोगी के कब्जे से 17 गहरे भूरे रंग की गोलियां व 21 गुलाबी रंग की गोलियां, वोडका की दो हाफ समेत 24 बोतलें, स्कॉच की 28 बोतलें, रॉहिनो शराब की 24 बोतल, शैंपेन की दो बोतलें, जॉगरमेसटर की एक बोतल, टीचर्स की 4 बोतलें, बीयर की 12 बोतलें और 5.43 लाख रुपये बरामद हुए हैं।