फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rate will increase from August Circle

एक अगस्त से बढ़ जाएंगे सर्किल रेट

Thu, 29 May 2014 12:22 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 29 May 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
Rate will increase from August Circle

जनपद में एक बार फिर सर्किल रेट बढ़ने जा रहे हैं। स्टांप विभाग ने नए सर्किल रेट लागू करने की कवायद शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि एक अगस्त 2014 से गाजियाबाद में करीब 25 प्रतिशत तक का इजाफा सर्किल रेट में हो सकता है।

विज्ञापन


स्टांप एवं निबंधन विभाग के एआईजी जीपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि वर्तमान में जो सर्किल रेट जिले में लागू हैं, वह 1 अगस्त 2013 से चले आ रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इसे रिवाइज किया जाता है। इसी के चलते अभी से कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुरूआती चरण में प्रस्तावित सर्किल रेटों की सूची विभिन्न विभागों से मांगी गई है। इसके बाद इस सूची पर आपत्ति और सुझाव मांगे जाएंगे। एआईजी स्टांप का कहना है कि प्रत्येक दशा में नए सर्किल रेट 1 अगस्त 2014 से लागू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि कुछ इलाकों में 10 फीसदी और कुछ में 40 फीसदी सर्किल रेट बढ़ाए जाने की उम्मीद है। औसतन जिले भर में 20 से 25 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाए जा सकते हैं।

औद्योगिक क्षेत्रों के रेट पर असमंजस
जिला प्रशासन द्वारा सर्किल रेट बढ़ाने की प्लानिंग हो रही है। जिला प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्रों के भूखंडों के लिए यूपीएसआईडीसी को पत्र लिखा है। इसमें अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्रवार सर्किल रेट की लिस्ट मांगी है। इधर यूपीएसआईडीसी ने पहले ही प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है कि औद्योगिक भूखंडों का रेट न बढ़ाया जाए। शहर में जमीनों के रेट फिर से बढ़ाने की कवायद हो रही है।


यूपीएसआईडीसी के रीजनल मैनेजर मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा विभाग से औद्योगिक क्षेत्रों के सर्किल रेट की लिस्ट मांगी है। जिसमें विभाग को बताना होगा कि कितना रेट बढ़ाया जा सकता है। यूपीएसआईडीसी पिछले वर्ष ही लिखित में दे चुका है कि औद्योगिक क्षेत्रों का सर्किल रेट न बढ़ाया जाए। सर्किल रेट बढ़ेगा तो नए उद्यमी यहां नहीं आएंगे। वहीं शहर में नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए जगह ही नहीं बची है। फिलहाल विभाग प्रशासन के सामने यह प्रस्ताव रखेगा। ताकि औद्योगिक भूखंडों का रेट न बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed