फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rashid alvi theft kumar vishwas' tweet

कांग्रेस ने चुराया है मेरा ट्वीट: कुमार विश्वास

Thu, 28 Aug 2014 08:13 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
rashid alvi theft kumar vishwas' tweet

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने कांग्रेस पर ट्वीट चोरी करने का आरोप लगाया है। कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ही कांग्रेस को चोर बताते हुए टिप्पणी की है।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को भाजपा संसदीय बोर्ड से अटल विहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को हटाकर मार्गदर्शक मंडल में शामिल किए जाने के बाद हर जगह मोदी और अमित शाह के फैसले को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


भाजपा के विरोधी दलों ने इस फैसले को राजनीति का केंद्रीयकरण बताया था। साथ ही यह भी कहा कि अब इन नेताओं को ओल्ड एज होम में डाल देना चाहिए। लेकिन इस मामले में कुमार विश्वास का कनेक्शन तब हुआ जब कांग्रेस ने उनके ट्वीट को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मुद्दे पर सोशल मीडिया में भी जमकर बहस छिड़ी। आप नेता कुमार विश्वास ने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा था कि 'मार्गदर्शक मंडल या मूक दर्शक मंडल?'

जब कुमार विश्वास ने कहा 'चोर ही रहेंगे कांग्रेसी'

rashid alvi theft kumar vishwas' tweet

कांग्रेस के प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कुमार विश्वास के बयान को ही मीडिया में दोहराया जिसके बाद कुमार उन्हें चोर की संज्ञा दी।

कुमार विश्वास के ट्वीट के कुछ देर बाद ही जब कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी से भाजपा के मसले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने भी यही कहा कि यह मूकदर्शक मंडल है। यह एक वृद्धाश्रम जैसा है जहां आडवाणी और जोशी मूक अभिनेता की तरह भाजपा के कामकाज पर नजर रखेंगे।

अल्वी ने यह भी कहा था कि भाजपा में अब एक व्यक्ति की राजनीति चल रही है। इसी बहाने वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगाया जा रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता का ये बयान मीडिया में आने के बाद कुमार विश्वास ने अपने टि्वटर पर लिखा कि कांग्रेसी चोर ही रहेंगे! ट्वीट ही चुरा लिया। कुमार विश्वास ने इसके साथ समाचार कि लिंक भी शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed