{"_id":"57b8621c4f1c1b8f636ebba0","slug":"rashan-dealer-reached-mandi-to-sell-government-rashan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते गल्ले का अनाज मंडी बेचने पहुंचा राशन डीलर, ग्रामीणों को देख मौके से फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सस्ते गल्ले का अनाज मंडी बेचने पहुंचा राशन डीलर, ग्रामीणों को देख मौके से फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 21 Aug 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाशपुर गांव का राशन डीलर शनिवार को सस्ते गल्ले का अनाज मंडी में बेचने पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर डीलर वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक ने डीलर की दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन
दादरी ब्लॉक के कैलाशपुर गांव में राशन डीलर द्वारा 17 कट्टे गेंहू को दादरी अनाज मंडी में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीण संजय भाटी ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे राशन डीलर जंटर सिंह गांव के टेंपो चालक सुरेश के टेंपो में राशन की दुकान से गेंहू भर कर दादरी बेचने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उसको जाते हुए देख लिया। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया। डीलर को दादरी अयोध्या गंज अनाज मंडी में गेंहू का सौदा करते हुए पाया। मौके पर गांव के लोगों को देखकर डीलर वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने गेंहू से लदे टेंपो को वापस गांव में लाकर आपूर्ति निरीक्षक को सूचना दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण राशन डीलर को हटाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक ने दुकान को सील कर रिपोर्ट बनाकर एसडीएम दादरी को सौंपी है। आपूर्ति निरीक्षक ब्रजलाल सिंह ने बताया कि शनिवार को कैलाशपुर के राशन की दुकान को अनाज बेचने के मामले में सील कर दिया है।