फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rapid tests started in Corona virus hotspot areas in Delhi

coronavirus in delhi: दिल्ली में रैपिड जांच शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक फैलाव से किया इनकार

Tue, 21 Apr 2020 03:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Apr 2020 03:40 AM IST
विज्ञापन
Rapid tests started in Corona virus hotspot areas in Delhi
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रैपिड जांच शुरू हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस का सामुदायिक फैलाव नहीं है। हालांकि, इसकी आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। अब चूंकि, कोरोना वायरस को लेकर हर प्रयास केंद्र सरकार के अनुसार ही चल रहे हैं। ऐसे में अब तक केंद्र की ओर से देश में सामुदायिक फैलाव की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रैपिड टेस्टिंग के लिए केंद्र सरकार की ओर से जो निर्देश जारी किए गए हैं उन सभी का पालन किया जाएगा और बड़े स्तर पर टेस्टिंग की जाएगी। दिल्ली में करीब 80 इलाकों को संवेदनशील घोषित किया गया है। पिछले दिनों ऐसे मामले भी सामने आए जिनके अंदर कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिस तरह से दिल्ली में बिना लक्षण वाले मरीज बढ़े हैं उसे देखते हुए कोरोना के कम्यूनिटी स्प्रेडिंग (समुदाय में फैलने) की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि कई लोगों की हिस्ट्री नहीं मिल रही है। कई लोगों को खांसी, बुखार या सांस की समस्या नहीं थी, मगर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसलिए दिल्ली सरकार ऐसे मरीजों की तीन स्तर पर जांच कर रही है। जिन लोगों में लक्षण कम या बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जा रहा है, जबकि गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed