{"_id":"58dde90e4f1c1b370763e476","slug":"rapid-metro-phase-2-starts-in-gurgaon-from-today-1-lakh-passengers-will-be-benefited","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो फेज-2 शुरु, घटेगा प्रदूषण और हो 1 लाख लोगों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो फेज-2 शुरु, घटेगा प्रदूषण और हो 1 लाख लोगों को फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की पहली प्राइवेट मेट्रो सेवा रैपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम के दूसरे फेज की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इसके लिए रैपिड मेट्रो रेल प्रबंधन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) द्वारा गहन निरीक्षण के बाद इसके परिचालन की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
कुल पांच स्टेशन हैं। इस सेवा के शुरू होने से करीब एक लाख लोगों को फायदा होगा। वहीं सड़कों से वाहनों का बोझ घटेगा और जाम से भी काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। वहीं प्रदूषण का स्तर भी काफी कम होगा।
विज्ञापन
इस रूट पर रिहायशी और कमर्शियल भवनों में हजारों की संख्या में लोग रहते हैं और काम करते हैं, इनको आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। फेज-दो के परिचालन को हरी झंडी दिखाकर रैपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम के सीईओ राजीव बंगा रवाना करेंगे।
विज्ञापन
रैपिड मेट्रो रेल फेज-दो का काम अप्रैल 2013 में शुरू हुआ था, तब इसकी डेडलाइन जुलाई 2015 दी गई थी। इसके निर्माण पर करीब 2,143 करोड़ रुपये का खर्च आया है। दूसरे फेज के निर्माण की गति धीमी होने के कारण रैपिड मेट्रो प्रशासन को इसके परिचालन की डेडलाइन को बार-बार बदलना पड़ा।
रैपिड मेट्रो रेल ने एक बार फिर से इसकी डेडलाइन वर्ष 2016 के मध्य में रखी। इसके बाद सितंबर में कहा गया कि इसका परिचालन वर्ष 2016 के अंतिम तिमाही में शुरू होगा। आखिर में अब इसका परिचालन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। हालांकि परिचालन से संबंधित विशेष जानकारी को रैपिड मेट्रो प्रबंधन ने गुप्त रखा। प्रवक्ता गुंजन का कहना है कि मौके पर ही मीडिया को पूरी जानकारी दी जाएगी।
काफी समय पहले ही रैपिड मेट्रो फेज-दो के लिए सात ट्रेनें चीन से मंगा ली गईं थीं। इनका ट्रायल चल रहा था। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) द्वारा जांच के बाद इसके परिचालन की अनुमति दे दी गई है। रैपिड मेट्रो फेज-2 पहले फेज का विस्तार है, उसे साउथ एक्सटेंशन नाम दिया गया है। इसका दायरा 6.3 किलोमीटर है। इसके बीच में कुल पांच स्टेशन हैं।
60 हजार वाहनों का बोझ घटेगा
रैपिड मेट्रो फेज-2 सेवा शुरू होने से साइबर सिटी की सड़कों से करीब 60 हजार वाहनों का बोझ घट जाएगा। यही नहीं गुरुग्राम में बढ़ते प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिलेगी। प्रदूषण के खिलाफ अलख जगाने वाली सारिका भट्ट का कहना है कि सार्वजनिक वाहनों के बढ़ने से ही प्रदूषण से पार पाया जा सकता है। वहीं लोगों की ऑटो और टैक्सी पर निर्भरता भी काफी कम हो जाएगी। जाम की समस्या से निपटने में भी इससे काफी मदद मिलेगी।
फेज-2 के अंतर्गत इन स्टेशनों पर दौड़ेगी
डीएलएफ फेज-1
सेक्टर-42-43 स्टेशन
सेक्टर-53-54 स्टेशन
सेक्टर-54 चौक स्टेशन
सेक्टर-55-56 स्टेशन