फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raped of fourth grade student by tutor

ट्यूटर ने किया चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म

Fri, 06 Feb 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Feb 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
raped of fourth grade student by tutor

नई दिल्ली के खजूरी खास में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान एक टीचर ने नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। परिवार की शिकायत पर दुष्कर्म व पॉक्सो का मामला दर्ज कर आरोपी टीचर हरिशंकर (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है। खजूरी खास थाना पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ खजूरी खास में रहती है। वह एक पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा है। 12 जनवरी को मासूम की मां ने खजूरी में ही कोचिंग सेंटर चलाने वाले हरिशंकर के पास बच्ची का ट्यूशन लगाया गया था। शुरुआत में एक दो दिन सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद आरोपी उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा।

विज्ञापन


मासूम ने इसकी शिकायत अपनी मां से भी की, लेकिन उसकी मां ने इसेे नजरंदाज कर दिया। आरोप है कि सोमवार को बच्ची जब ट्यूशन पढ़ने आई तो आरोपी ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता रोती हुई घर पहुंची। मामले की शिकायत फौरन पुलिस से की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हरिशंकर को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed