फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape of 12 year girl in delhi

नशीला रुमाल सुंघाकर ले गया 12 साल की बच्ची, रेप

Thu, 02 Jul 2015 06:49 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
rape of 12 year girl in delhi

नरेला में नशीला पदार्थ सुंघाकर 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नरेला निवासी बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार शाम बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी राम सिंह (24) वहां पहुंचा और बच्ची को रुमाल सुंघाकर उसको बेहोशी की हालत में अपने साथ घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के घर बेहोश हालत में मिली बच्ची

rape of 12 year girl in delhi

बच्ची के काफी देर तक गायब होने पर उसकी मां ने तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी जानकार ने बताया कि बच्ची को अंतिम बार रामसिंह के साथ देखा गया था।

बच्ची की मां और अन्य लोग बच्ची की तलाश करते हुए रामसिंह के घर पहुंचे। जहां बच्ची बेहोशी हालत में मिली। लोगों ने आरोपी को मौके पर दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को दबोच लिया और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed