फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape in moving car anand vihar delhi.

चलती कार में पत्नी को किया दोस्तों के हवाले

Wed, 03 Dec 2014 11:07 AM IST
Updated Wed, 03 Dec 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
rape in moving car anand vihar delhi.

दिल्ली में एक शख्स ने सोमवार रात एक अमानवीय घटना को अंजाम दिया। उसने दोस्तों संग चलती कार में अपनी पत्नी से गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद उसे चलती कार से फेंककर दोस्तों संग फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को मिल गई है। पुलिस ने महिला को डॉक्टरी जांच के अस्पताल भेज दिया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


सोमवार शाम पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक मॉल से महिला लैपटॉप खरीदकर वापस लौट रही थी। रास्ते में उसे कुछ बदमाशों ने कार में खींच लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने बाताया है कि कार में तीन लोगों ने उससे गैंगरेप किया, जिसमें एक आरोपी उसका पति है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद एक महीने बाद ही उसका पति से अलगाव हो गया था। इसके बाद वह तलाक लेने की सोच रही थी। इसी बीच उसने दोस्तों संग मिलकर यह कांड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बयां की शर्मनाक कहानी

rape in moving car anand vihar delhi.

मामले में पीड़िता की ओर से पुलिस को दिए गए बयान में बेहद चौंकाने वाली बात बताई है। पीड़िता के मुताबिक उसके पति ने अपने दो दास्तों संग महिला को गाड़ी में खींचने के बाद कहा कि अब यह मेरी पत्नी नही हैं, ये मेरी रखैल है, इसके साथ सभी रेप करेंगे, तभी ये केस वापस लेगी।

इसके बाद तीनों आरोपियों ने चलती कार में उस महिला से रेप किया। यही नहीं महिला के अनुसार रेप बाद हैवानों उसके साथ और भी बर्बरता की। इस दौरान कार कई पुलिस थानों के सामने होकर गुजरती रही लेकिन किसी का ध्यान उस गाड़ी पर नहीं गया।

बाद में आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में कार से फेंक कर फरार हो गए। घंटों बाद महिला को होश आने पर आसपड़ोस के लोग उसे नजदीकी पुलिस स्टेशन ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed