{"_id":"69e4f9150e520ae54b01bda9","slug":"rape-case-witness-dies-in-suspicious-condition-family-suspects-murder-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132980-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दुष्कर्म केस के गवाह की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दुष्कर्म केस के गवाह की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
- बुध विहार में मिला शव, जहरीला पदार्थ देने का आरोप; पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी के बुध विहार इलाके में दुष्कर्म के प्रयास के मामले के मुख्य गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 43 वर्षीय संजय सिंह के रूप में हुई है। परिवार ने आरोपी पक्ष पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार, संजय सिंह विजय विहार में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार रात करीब 10 बजे उनके मोबाइल से कॉल कर सूचना दी गई कि वह रोहिणी सेक्टर-5 में बेहोश पड़े हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे दीपांशु ने बताया कि उनके पिता एक दुष्कर्म मामले में मुख्य गवाह थे और उन्हें आरोपी पक्ष से लगातार धमकियां मिल रही थीं। परिवार का दावा है कि संजय के शरीर का रंग नीला पड़ गया था और पैर में चोट के निशान भी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।