{"_id":"6a43ebcb5ed2266bee00c73f","slug":"rape-case-registered-against-havildar-transferred-to-police-lines-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143418-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हवलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हवलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, लाइन हाजिर
विज्ञापन
- उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाने में कोर्ट के आदेश पर किया गया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक हवलदार के खिलाफ महिला ने बुराड़ी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। शादी का झांसा देकर आरोपी महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। महिला ने जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह उसे धमकाने लगा। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने जब आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला कोर्ट की शरण में पहुंची। अदालत ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। फिलहाल हवलदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, हवलदार का दावा है कि महिला को रकम न देने पर उसे जानबूझकर फंसाया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी हवलदार दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात है। वह पहले से शादीशुदा है और इसके दो बच्चे हैं। वहीं महिला भी पहले से शादीशुदा है। उसने पहले दो शादियां की हुई हैं। पहले पति से उसको तलाक हो चुका है जबकि दूसरे पति को छोड़कर वह हवलदार के साथ सहमति संबंध में रह रही थी।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी हवलदार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात करने पर वह उसे धमकाने लगा। हवलदार का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर समझौता करने के बदले महिला ने उससे एक फ्लैट और कार ली थी।
उसके बाद महिला उससे एक करोड़ रुपये की डिमांड की। डिमांड पूरी न होने पर उसके खिलाफ दोबारा शिकायत की गई। हवलदार ने बताया कि इस मामले में महिला का दूससा पति व एक वकील मिले हुए हैं। अदालत के आदेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ।