टॉफी देकर रेप की कोशिश, रंगे-हाथ पकड़ा गया
दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में पहली कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवक मासूम को टॉफी देने का लालच देकर अपने कमरे में ले गया, वहां बच्ची को टॉपी दी और मासूम के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने आरोपी राजू ठाकुर (25) के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला कर दर्ज जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक सात साल की मासूम परिवार के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में किराये पर रहती है। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार शाम को बच्ची की मां ने उसे पास की दुकान से दूध लेने भेजा।
इस बीच इसी बिल्डिंग में किराये पर रहने वाला राजू उसे मिला। राजू ने उसे टॉफी देने का लालच दिया और अपने कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची से छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके बाद उसने शोर मचा दिया।
बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और राजू को पकड़ लिया। मासूम ने सारी बात बताई। घटना का पता चलते ही लोगों ने राजू को जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।