{"_id":"528854fd2b0b495f8ce96feba7b3dda8","slug":"rape-accused-tried-to-rape-again-the-same-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से बाहर आते ही उसी लड़की से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से बाहर आते ही उसी लड़की से दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 03 Oct 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानत पर रिहा एक आरोपी ने एक किशोरी से एक बार फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत सेक्टर-सात थाना पुलिस में दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी 16 वर्षीया एक किशोरी ने कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है। उसी के पड़ोस में रहने वाले पवन नामक युवक ने मई 2014 में उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
उस समय पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तबसे वह जेल में ही बंद था। बृहस्पतिवार को पवन जमानत पर छूट कर आया।
पीड़िता ने बताया कि वह शाम को कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई। उसी दौरान पवन ने अपने साथी राजन के साथ बाइक से उसका पीछा शुरू कर दिया।
एक जगह पर पहुंच कर पवन ने उसे रोक लिया और अश्लील हरकते करने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहे। आरोपी ने पीड़िता के घर के बाहर भी बवाल किया। जांच अधिकारी विष्णु दयाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन