रेपिस्ट को गांव वालों ने पकड़ा, पेड़ से बांधा और छिड़क दिया तेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में जब रेप आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हो गया तो गांववालों ने ही उसको ढूंढ निकाला। जिसके बाद उसकी पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी।
गुस्साए गांववालों ने उसके ऊपर काला तेल भी डाल दिया हालांकि बाद में उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि आरोपी ने इलाके की 12 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया था। जब आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पाई तो इलाकाई लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
बुखार से तप रही बच्ची को बनाया हवस का शिकार
12 साल की मासूम बुखार होने की वजह से स्कूल से छुट्टी लेकर घर आ गई थी। परिजन कहीं बाहर गए हुए थे और 12 साल की बच्ची घर पर अकेली थी।
आरोपी करनेल सिंह बच्ची को अकेला देखकर घर में घुस आया और हवस का शिकार बना डाला। बच्ची चिल्लाती रही लेकिन घर गांव के बाहरी इलाके मे होने की वजह से किसी को उसकी चीख सुनाई नहीं दी।
जब गांववालों को मामले का पता चला उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और बच्ची का मेडिकल कराने के लिए गई लेकिन वो रेप आरोपी को नहीं पकड़ पाई।
गांववालों ने खुद ही ढूंढ निकाला आरोपी और...
पुलिस की नाकामी के बाद गांव के लोग खुद आरोपी को ढूंढने के लिए निकल पड़े। खेतों में मौजूद आरोपी को गांववालों ने पकड़कर पेड से बांध दिया।
साथ ही उसके ऊपर काला तेल डालकर जमकर पिटाई की। हालांकि कैमरा वहां पर मौजूद होने की वजह से बाद में उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया गया।
पुलिस ने रेप की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ पोस्को और 376 का मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।