फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape accused deputy mayor of gurgaon issued non bailable warrant

दुष्कर्म आरोपी डिप्टी मेयर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Tue, 10 Nov 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 10 Nov 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
rape accused deputy mayor of gurgaon issued non bailable warrant

दुष्कर्म मामले को लेकर डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है। इस मामले को लेकर कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है।

विज्ञापन


कई दिन की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने डिप्टी मेयर को गिरफ्तार करने का निर्णय लिया है। डीसीपी ईस्ट दीपक सहारन ने इस बात की जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक कटारिया को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि दिवाली के बाद गिरफ्तारी हो सकती है। यह भी संभव है कि मामले में घिर चुके डिप्टी मेयर खुद समर्पण कर देें।
विज्ञापन


मालूम हो कि करीब 18 दिन पहले कटारिया के निजी कार्यालय में काम करने वाली एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला नेे दो नवंबर को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर डिप्टी मेयर के खिलाफ कार्रवाई करने व अपनी जान की सुरक्षा की मांग की थी।


उसी दिन पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने पीड़ित महिला की सुरक्षा के लिए उसके साथ दो महिला सिपाही लगा दी थीं।

अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाली महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि कटारिया के समर्थकों ने उसे दो करोड़ रुपये व एक फ्लैट देने की पेशकश करके मुंह बंद करवाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed