फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape accused dati maharaj do not came for police interrogation

रेप आरोपी दाती महाराज पुलिस के सामने नहीं हुआ पेश, वीडियो जारी कर की थी सहयोग की बात

Tue, 19 Jun 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jun 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
rape accused dati maharaj do not came for police interrogation
dati maharaj
दिल्ली पुलिस दुष्कर्म मामले के आरोपी शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज उर्फ मदनलाल के काफी करीब पहुंचकर भी काफी दूर है। दरअसल पुलिस ने उसे सोमवार 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन 1 बजे के बाद भी वह पूछताछ में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचा। हालांकि उसके पूछताछ में शामिल होने की संभावना पहले से ही काफी कम थी।
विज्ञापन


शुक्रवार से ही वह पाली, राजस्थान स्थित आश्रम से गायब है। तब से ही उसका कोई पता नहीं है। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दाती महाराज को पूछताछ में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


छतरपुर स्थित शनिधाम में भी नोटिस भेजा गया था। अगर वह तफ्तीश में शामिल नहीं होता है तो उसे दूसरा नोटिस भेजा जाएगा। पुलिस महाराज के खिलाफ सबूत एकत्र कर रही थी। फिलहाल, उनके खिलाफ काफी सबूत हैं।  दिल्ली पुलिस ने दिल्ली व पाली स्थित आश्रमों का मुआयना भी कर लिया है, जहां पीड़ित युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कल तक मीडिया व अपराध शाखा के अधिकारियों को वीडियो भेजकर पूछताछ में शामिल होने की बात कहने वाले महाराज गायब हैं। पुलिस को भी आशंका है कि वह पूछताछ में शामिल नहीं होगा। वहीं, दिल्ली पुलिस ने दो सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर आश्रमों से जब्त कर उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की बात कही है।

पाली आश्रम में मौजूद 100 बालिकाओं से पूछताछ, 600 गायब

rape accused dati maharaj do not came for police interrogation
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला

दाती महाराज पर दर्ज दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की पाली, राजस्थान स्थित आश्रम में छापेमारी के दौरान वहां से करीब 600 लड़कियां गायब मिलीं। पुलिस जांच कर रही है कि इन लड़कियों को दाती महाराज ने गायब किया है या वे छुट्टियों में अपने घर गई हुई हैं। अपराध शाखा की टीम को आश्रम में सिर्फ 100 लड़कियां मिलीं। टीम ने इनसे पूछताछ भी की।

अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आश्रम में रहकर करीब 700 लड़कियां पढ़ाई कर रही हैं। सभी का खर्च दाती महाराज उठाता है। पुलिस को अधिकांश कमरे खाली मिले। अब सवाल यह है कि किसी डर के चलते दाती महाराज ने इन लड़कियों को कहीं भेज दिया है या वे छुट्टियां होने के कारण अपने घर चली गई हैं।

छापेमारी के दौरान पीड़ित युवती स्नेहा (बदला नाम) ने पुलिस को दाती महाराज का ठिकाना और सभी कमरे दिखाए। पुलिस ने सभी जगह की वीडियोग्राफी की और हर कमरे में जाकर तलाशी ली।

पुलिस ने आश्रम का नक्शा भी बनाया

rape accused dati maharaj do not came for police interrogation
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आश्रम का नक्शा भी बनाया। पीड़िता ने दाती महाराज का वह ठिकाना भी बताया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि दाती महाराज ने लड़कियों को जान-बूझकर कहीं भेजा है।

जांच में यह भी पता चला है। पाली के सोजत रोड के निकट आलावास स्थित आश्वासन बाल ग्राम एवं पब्लिक स्कूल यानी दाती का गुरुकुल के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण तीन वर्ष से नहीं कराया गया है।

यह वही गुरुकुल है, जिसमें दाती महाराज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती कई वर्षों तक रही थी। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में अनाथ लड़कियों को पढ़ाया जाता है। गुरुकुल के अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराने का कोई प्रयास भी नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed