{"_id":"2826768d8a2be8409c771e016aadf78c","slug":"rao-indrajeet-singh-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा छोड़ने वाले पछताएंगे: इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा छोड़ने वाले पछताएंगे: इंद्रजीत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 11 Oct 2014 06:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात को विकास की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। भाजपा के सत्ता में आते ही इस क्षेत्र पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाएगा। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शहर के लाल कुआं चौक पर आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
हरियाणा का सबसे पिछड़ा क्षेत्र मेवात भाजपा की सरकार आने के बाद अब पिछड़ा नहीं रहेगा। अब तक जो विकास केवल रोहतक में अटक गया है उसे मेवात में आने से कोई नहीं रोक पाएगा। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने को कृतसंकल्प है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आप अपने को बेसहारा न समझें। अच्छे दिनों के लिए जो काम पिछले 60 सालों में कांग्रेस की सरकार नहीं कर सकी अब वो काम भाजपा की सरकार करेगी।
विज्ञापन
नुक्कड़ सभा को राजस्थान के रामगढ़ से भाजपा विधायक ज्ञान देव आहूजा ने भी संबोधित किया और कहा कि जिस प्रकार राजस्थान में भाजपा की सरकार में प्रत्यक्ष और प्रमाण की तर्ज पर कार्य हो रहें हैं अब वैसे ही कार्य हरियाणा में भी होने चाहिए और इसके लिए हरियाणा में भी अबकी बार बीजेपी सरकार की जरूरत है।