फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rao Indrajeet made a historic win ever in Gurgaon

राव इंद्रजीत ने रचा सबसे बड़ी जीत का इतिहास

Fri, 16 May 2014 07:54 PM IST
Updated Fri, 16 May 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
Rao Indrajeet made a historic win ever in Gurgaon

वर्ष 1951 से 1971 और फिर वर्ष 2009 से अब तक गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र रहा है। इस क्षेत्र से अब तक की सबसे बड़ी जीत का कीर्तिमान राव इंद्रजीत सिंह ने बनाया है।

विज्ञापन


उन्होंने वर्ष 2009 के आम चुनाव में जहां बीएसपी के जाकिर हुसैन को 84,864 मतों से पराजित कर रिकार्ड बनाया था। उसे उन्होंने 2014 के चुनाव में ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


इस बार भी इनके निशाने पर जाकिर ही रहे। राव साहब ने इस बार 2,71,120 मतों से जाकिर को परास्त कर दिया। जाकिर इनेलो के प्रत्याशी थे।

राव इंद्रजीत सिंह की चौथी जीत

Rao Indrajeet made a historic win ever in Gurgaon

राव इंद्रजीत ने पिछला चुनाव कांग्रेस की टिकट पर जीता था। 2014 का चुनाव उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर जीता है। राव इंद्रजीत सिंह की यह चौथी जीत है।

उनके पिता भी संसद में चार बार प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। गुड़गांव क्षेत्र से सबसे कम मतों से जीतने का रिकार्ड ए. गनी के नाम है। वह वर्ष 1967 के चुनाव में मात्र 1308 मतों से जीते थे।

उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। वर्ष 1977 से वर्ष 2004 तक गुड़गांव महेंद्रगढ़ लोकसभा का हिस्सा रहा। वर्ष 2009 में इसे स्वतंत्र लोकसभा क्षेत्र का रुतबा दिया गया।

अब तक गुड़गांव से विजेता सांसद...

Rao Indrajeet made a historic win ever in Gurgaon
विजेता.........वर्ष...............मतों से जीते

ठाकुर दास......1951 (कांग्रेस)......76654
ए.के. आजाद...1957 (कांग्रेस).....95668
प्रकाशवीर.......1957 (आईएनडी)...35963
गिरराज सिंह...1962 (कांग्रेस)......18418
ए. गनी........1967 (आईएनडी.....1308
तैयब हुसैन...1971 (कांग्रेस)........67942
राव इंद्रजीत...2009 (कांग्रेस)......84864
राव इंद्रजीत...2014 (भाजपा)......2,71,120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed