{"_id":"870f41a340e5b35383dd4f38231c9ae1","slug":"rao-dharmpal-win-is-my-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राव धर्मपाल की जीत मेरी जीत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राव धर्मपाल की जीत मेरी जीत'
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 02 Apr 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गुड़गांव लोकसभा सीट से कांग्रेस राव धर्मपाल की जीत उनकी जीत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। आज हरियाणा का नाम देश अग्रिम राज्यों में लिया जाता है।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह बातें विलासपुर चौक पर रोड शो के दौरान कही। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी वर्गों के लिए उनकी सरकार ने नीतियां बनाई है।
यह भी पढ़ें: चुनाव संबंधित अनचाही कॉल, यहां करें शिकायत
युवा, किसान, बुजुर्गों और कर्मचारियों सभी के भले के लिए उनकी सरकार ने काम किया है। हुड्डा ने सभी 36 बिरादरी का आह्वान किया कि वह मिलकर राव धर्मपाल को विजयी बनाएं।
विज्ञापन
हुड्डा ने राव धर्मपाल की तारीफ की कहा कि वह एक योग्य प्रत्याशी हैं। वह जीतते हैं तो क्षेत्र में बढ़िया काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हमेशा से विकास के पक्षधर रहे हैं। समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति विकास की नीति है।
विज्ञापन