फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ranjit will be questioned by detectives arrested in attack Pathankot.

वायुसेना के पूर्व अधिकारी को थी हमले की जानकारी

Sun, 03 Jan 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jan 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Ranjit will be questioned by detectives arrested in attack Pathankot.

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिये जासूसी मामले में गिरफ्तार पूर्व वायु सेना कर्मी से दिल्ली पुलिस पठानकोट वायु सेना सेंटर पर हमले के बारे में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिये दो दिन का रिमांड लिया है। चार दिन का रिमांड पूरा होने पर पुलिस ने आरोपी रंजीत केके को शनिवार को कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी रंजीत को ड्यूटी एमएम धीरज मित्तल के समक्ष पेश किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ का हवाला देते हुये कहा कि पूछताछ में उसने कई खुलासे किये हैं और पठानकोट में हुये ताजा हमले के बारे में उसने काफी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेची थे वायुसेना की खूफिया जानकारी

Ranjit will be questioned by detectives arrested in attack Pathankot.

इस संबंध में उसे हिरासत में रखकर पूछताछ करने की जरूरत है। अदालत ने पुलिस के आवेदन पर विचार करने के बाद आरोपी से पूछताछ के लिये दो दिन का रिमांड दिया है। पूछताछ के बाद पुलिस रंजीत केके को चार जनवरी को कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस ने रंजीत के खिलाफ भारतीय गोपनीय दस्तावेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने इस आरोपी को वायु सेना के भंटिडा पंजाब स्थित वायु सेना स्टेशन से 28 दिसंबर सोमवार को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपी को 29 दिसंबर को ड्यूटी एमएम पुनीत पाहवा के समक्ष पेश कर चार दिन का रिमांड लिया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने भठिंडा के अलावा ग्वालियर व जैसलमेर वायु सेना स्टेशनों की खुफिया जानकारियां भी बेची हैं।

फेसबुक पर महिला मित्र को देता था जानकारी

Ranjit will be questioned by detectives arrested in attack Pathankot.

पुलिस ने कहा कि आरोपी 2012 से खुफिया जानकारी आईएसआई को मुहैया करवा रहा था। उसके बैंक खाते में जम्मू से तीस हजार रुपये की रकम डाली गई थी।

कोर्ट में दायर आवेदन में पुलिस ने कहा कि आरोपी फेसबुक पर अपनी महिला मित्र को खुफिया जानकारी देता था। इसके अलावा वह व्हाट्स-ऐप पर भी जानकारी देता था।

इसके अलावा आरोपी के पास स्काइप इंटरनेट सेवा से फोन आता था, जिस पर कोई महिला मैक नॉट दामिनी बात करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed