फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ranjas college violence case and court not happy with delhi police inquiry

रामजस कॉलेज हिंसा मामले  में दिल्ली पुलिस को कोर्ट ने लगाई फटकार

Thu, 20 Jul 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Jul 2017 10:09 AM IST
सार

रामजस कॉलेज हिंसा मामले 
में पुलिस को फटकार 
सबहेड
संयुक्त पुलिस आयुक्त से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली। 

विज्ञापन
ranjas college violence case and court not happy with delhi police inquiry
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)

विस्तार

रामजस कॉलेज विवाद मामले में कार्रवाई रिपोर्ट पेश नहीं करने के कारण दिल्ली पुलिस को अदालत की नाराजगी का सामना करना पड़ा। अदालत ने पुलिस को फटकार लगाते हुए संयुक्त आयुक्त को इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

   
तीस हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी अभिलाष मल्होत्रा ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुये संयुक्त आयुक्त को तीन अगस्त को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट से जांच पूरी करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।  शिकायतकर्ता विवेक गर्ग ने पुलिस के रवैये का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले को पिछले चार-पांच महीने से लटका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को इस मामले में जांच समिति बनाने का अधिकार नहीं है। बता दें कि तीन जुलाई को सीएमएम कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने के लिए दिल्ली पुलिस ने अर्जी अदालत ने खारिज कर दी थी।


 रामजस कॉलेज में 21 फरवरी को एबीवीपी के छात्रों ने जेएनयू के छात्र उमर खालिद के खिलाफ नारेबाजी की थी। छात्र एक कार्यक्रम में उमर खालिद व शेहला राशिद को बुलाने का विरोध कर रहे थे।

इन छात्रों ने पत्थरबाजी की थी और कार्यक्रम स्थल को उजाड़ दिया था। अगले दिन एबीवीपी व वामपंथी संगठनों के छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed