{"_id":"56f7d3d34f1c1b4b42f14d9d","slug":"randeep-hooda-will-give-message-after-jat-agitationn","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन के बाद बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा देंगे सद्भावना संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन के बाद बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा देंगे सद्भावना संदेश
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 28 Mar 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव के बीच अपने ट्वीट के जरिये आगजनी को गलत ठहराने वाले बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा सद्भावना सम्मेलन में भी भाईचारे का संदेश देंगे।
विज्ञापन
उनके साथ शहर से ताल्लुक रखने वाली गायिका हिमानी कपूर और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्वेता चौधरी मंच पर मौजूद रहेंगी। तीन अप्रैल को रोहतक में होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिल्म और खेल जगत की हस्तियों से संपर्क साधा गया है। तीनों हस्तियों ने सम्मेलन में आना स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, जाट आंदोलन के दौरान बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने लोगों से शांति बनाए रखने और अपनी बात चर्चा के माध्यम से रखने की अपील की थी। हरियाणवी लहजे में किए ट्वीट में रणदीप ने लिखा था ‘बावले होन की जरूरत ना है। हनुमान आली ना करो।
विज्ञापन
बातचीत से हल निकलेगा। मुददा राजनैतिक ना बनने दो। शांति राखो। अपने ही घर में आग ना लगाओ’ बॉलीवुड स्टार का यह ट्वीट आंदोलन को शांत करने में काफी फायदेमंद रहा था।
जानी-मानी हस्तियों को आगे कर सामाजिक ताने वाने को दोबारा से जोडने की कवायद तेज हो गई। सम्मेलन से पूर्व जहां गांव-गांव सद्भावना यज्ञ हर जाति-बिरादरी को साथ बिठाकर मन-मुटाव को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
वहीं, एक लाख लोगों को इकठ्ठा कर एकजुटता का परिचय दिया जाएगा। मुख्य आयोजक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह गंगाशंकर मिश्र का कहना है कि आज की परिस्थितियों में समाज के विघटन को रोकने के लिए सामाजिक समरसता मंच आगे आया है।
कुछ स्वार्थी लोगों ने प्रदेश की शांत माहौल को खराब करने का काम किया। लेकिन सम्मेलन प्रदेश में नया इतिहास रचेगा।