{"_id":"ba285b17c005d50ce4e01dd218bd9c86","slug":"ran-nursing-home-patients-doctors-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम से मरीज भागा, डॉक्टर पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम से मरीज भागा, डॉक्टर पर मुकदमा
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Fri, 07 Mar 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र नगर स्थित एक नर्सिंग होम से मंगलवार सुबह मरीज भाग गया। परिजनों ने थाना साहिबाबाद में नर्सिंग होम और डॉक्टरों की लापरवाही के खिलाफ शिकायत दी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के चलते मरीज डरकर भाग गया।
लोनी निवासी ब्रह्म सिंह को उनकी पत्नी मुनेश्वती ने सोमवार को राजेंद्र नगर स्थित मधु नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। डाक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर बताई। उसे सुनकर मरीज सोमवार रात ही अस्पताल से भाग गया।
मंगलवार सुबह ब्रह्म सिंह के परिजन अस्पताल पहुंचे तो विवाद हो गया। देर रात परिजनों ने इस मामले में थाना साहिबाबाद में नर्सिंग होम के खिलाफ शिकायत दी।
बुधवार सुबह मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने मधु नर्सिंग होम और डा. निलाक्ष्य शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
साहिबाबाद थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में लापरवाही और गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।