{"_id":"5c7afa03bdec2256b8080dba","slug":"ran-after-terrorists-even-bullet-hit-jawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने पर भी आतंकियों के पीछे दौड़े, अधिकारी की जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने पर भी आतंकियों के पीछे दौड़े, अधिकारी की जान बचाई
Sun, 03 Mar 2019 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद विनोद कुमार ने शहादत से पहले न सिर्फ आतंकियों को मार गिराया, बल्कि अपने एक अधिकारी की जान भी बचाई। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने परिजनों को फोन पर विनोद की बहादुरी की जानकारी दी। शहादत से विनोद के परिजनों में दर्द तो है, लेकिन गर्व की भी अनुभूति है।
विज्ञापन
शहीद विनोद के भाई वीरेंद्र उर्फ पप्पू ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सीआरपीएफ के उच्चाधिकारी से उनकी फोन पर बात हुई थी। अधिकारी ने बताया कि विनोद आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान गोली लगने के बावजूद आतंकवादी के पीछे भागे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर आतंकी को मार गिराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आतंकियों ने अचानक फायरिंग की उस समय विनोद के साथ एक सीनियर अधिकारी भी थे। विनोद ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अधिकारी को साइड करके बचाया और खुद आतंकी पर टूट पड़े। आमने-सामने की इस मुठभेड़ में विनोद को भी गोली लगी, लेकिन वह पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन
बेहद सरल था विनोद का स्वभाव
ग्रामीणों ने बताया कि शहीद विनोद का स्वभाव बेहद सरल और सौम्य था। 6 फीट 2 इंच लंबे विनोद बेहद निडर स्वाभाव के थे, उनका कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ। गांव के युवाओं को वह हमेशा छोटे भाई के नजरिए से देखते थे। गांव के लोगों ने बताया कि जब कभी भी वह छुट्टी पर आते थे तो सभी के साथ समय बिताते थे।