{"_id":"428cea80a69ce55d2c465e77507c458a","slug":"rampage-of-railway-exam-applicants-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हफ्ते से लगा रहे चक्कर, नहीं हो रहा आई टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हफ्ते से लगा रहे चक्कर, नहीं हो रहा आई टेस्ट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 14 Feb 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे परीक्षा के लिए आवेदनकर्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वे यहां आंखों की जांच कराने आए थे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस व अस्पताल प्रबंधन के समझाने पर वे शांत हुए। शुक्रवार को दोपहर बाद आवेदनकर्ताओं की आंखों की जांच की जाएगी।
जानकारी के अनुसार रेलवे में नौकरी के लिए फार्म भरे जा रहे हैं। फार्म जमा होने की अंतिम तिथि 17 फरवरी है। पिछले एक सप्ताह से 25 से ज्यादा आवेदनकर्ता जिला अस्पताल में आंखों की जांच के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आई चेकअप कर उन्हें प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: संभाल कर रखें अपनी चेकबुक वरना ...
विज्ञापन
आवेदनकर्ताओं के पास इसके लिए सीएमओ का अनुमतिपत्र भी है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे सभी आवेदनकर्ता अस्पताल पहुंचे।
लेकिन फिर उन्हें वापस जाने को कह दिया गया। इससे गुस्साए युवाओं ने सीएमएस कार्यालय के बाहर व ओपीडी में हंगामा शुरू कर दिया।
नारेबाजी होता देख अस्पताल प्रबंधन ने सेक्टर-20 थाना को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवेदनकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया।
वहीं, सीएमएस डॉ. मीना मिश्रा ने आवेदनकर्ताओं को आश्वस्त किया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे से सभी की आंखों की जांच की जाएगी।
तनातनी का खामियाजा भुगत रहे छात्र
स्वास्थ्य विभाग और जिला अस्पताल के अधिकारियों के बीच चल रही तनातनी का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। जनवरी माह में भी रेलवे में आवेदन करने वाले युवाओं ने जिला अस्पताल में खूब हंगामा किया था। आवेदनकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग और जिला अस्पताल के बीच चक्कर काटने पड़े थे। हंगामे के बाद ही उनका मेडिकल चेकअप हो पाया था।
विज्ञापन