{"_id":"59a6f72a4f1c1b43738b47b4","slug":"rampage-by-youth-in-noida-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर आईडी हैक करने का आरोप लगाकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर आईडी हैक करने का आरोप लगाकर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक यूजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक आईडी पुलिस और अन्य व्यक्ति द्वारा हैक करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को करीब दो दर्जन युवकों ने बसई चौक पर जाम लगा दिया। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की नजर इन पर पड़ी तो उन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान दो युवकों ने पुलिस व वाहन चालकों के साथ बदतमीजी करते हुए उनसे मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पिछले दिनों सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग के कथित अपहरण को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों के साथ एक बोलेरो गाड़ी का पीछा भी किया था। इसका वीडियो उस व्यक्ति ने फेसबुक पर अपलोड किया था। इसमें पुलिसकर्मियों को गालियां भी दी गई थीं। इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान अपहरण की बात को नकार दिया था। वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस जांच चल रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि जिस व्यक्ति ने वीडियो फेसबुक पर अपलोड की है, उसकी आईडी को हैक कर लिया गया है। युवक ने पुलिस व अन्य व्यक्ति पर आईडी को हैक करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बसई चौक के पास जाम लगा दिया था। यहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने जाम देखा तो मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान युवक ने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी की और उनका मोबाइल भी छीना, लेकिन बाद में वापस कर दिया। आरोप यह भी है कि यहां जाम में खड़े एक कैंटर की चाबी आरोपियों ने छीन ली और फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान बसई निवासी बॉबी, मुन्ना और उनके साथियों के रूप में हुई है।
इस संबंध में सेक्टर-9ए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया युवक ने फेसबुक आईडी हैक होने का आरोप लगाते हुए जाम लगाया था। इसकी शिकायत पुलिस को देने की बजाय वह जाम लगाने के लिए लोगों को उकसा रहा था। उसने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज व छीना-झपटी भी की है। इस पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।