{"_id":"631f2cd4f9e0564f4218b486","slug":"ramlila-will-be-staged-at-ramlila-maidan-in-noida-sector-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में होगा भव्य लीला का मंचन, प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन ने दी आयोजन की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में होगा भव्य लीला का मंचन, प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन ने दी आयोजन की अनुमति
Mon, 12 Sep 2022 06:28 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 12 Sep 2022 06:28 PM IST
सार
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीरामलीला मंचन के लिए कलाकारों की मंडली, पुतला निर्माण, टेंट, बिजली, मंच सज्जा, साउंड आदि से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-62 स्थित मैदान में रामलीला मंचन की तैयारियां तेज हो गईं हैं। लीला का आयोजन कराने वाली श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति को प्राधिकरण व पुलिस-प्रशासन ने मंचन की अनुमति प्रदान कर दी है। जिसके चलते समिति के पदाधिकारी सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीरामलीला मंचन के लिए कलाकारों की मंडली, पुतला निर्माण, टेंट, बिजली, मंच सज्जा, साउंड आदि से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शर्मा ने बताया कि मंचन के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-62 के रामलीला मैदान का भूमि आवंटन कर दिया है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय के कार्यालय से भी समिति को अनुमति पत्र व अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। अग्निशमन विभाग, विद्युत सुरक्षा विभाग, यातायात पुलिस, एलआईयू विभाग आदि से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मिल गया है। उन्होंने बताया कि समिति रामलीला का मंचन पूरी भव्यता और आधुनिक तकनीक से करेगी।
विज्ञापन