फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ramleela will be available on Facebook and you-tube also

अब फेसबुक और यू-ट्यूब पर देखिए अपने मोहल्ले की रामलीला

Thu, 08 Oct 2015 12:09 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
ramleela will be available on Facebook and you-tube also

फरीदाबाद में बदलते वक्त के साथ रामलीलाओं का मंचन भी हाईटेक होने लगा है। समय के अभाव में अगर आप अपने परिवार के साथ रामलीला नहीं देख पाते हैं तो मलाल मत कीजिएगा।

विज्ञापन


पारंपरिक लीला का मंचन अब यू ट्यूब और फेसबुक पर भी देख सकेंगे। सेक्टर-15 की श्रद्धा रामलीला कमेटी इस बार कुछ ऐसा ही करने जा रही है।

रामलीला कमेटी 11 अक्तूबर से आयोजन शुरू करने जा रही है। रामलीला को हाईटेक रूप देने के लिए कमेटी ने ऑफिशियल वेबसाइट बनवा ली है।

रामलीला के मंचन की रिकॉर्डिंग रोजाना वेबसाइट के अलावा फेसबुक और यू-ट्यूब पर डाली जाएगी, ताकि कोई भी कहीं से भी लीला का मंचन देख सके।

वेबसाइट को डिजाइन करने वाले पुनीत ने बताया कि तैयारी पूरी है। हर रोज रामलीला मंचन की बेहतर क्वालिटी के कैमरों से रिकॉर्डिंग होगी और उसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा रामलीला मंचन के दृश्य भी अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन


रामलीला के सभी पात्रों की पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। रामलीला मंचन के दृश्यों के साथ हिंदी डायलॉग ही नहीं बल्कि अंग्रेजी डायलॉग भी लिखे जाएंगे, ताकि देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी लीला का प्रचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर का सबसे बड़ा मंच

ramleela will be available on Facebook and you-tube also

रामलीला कमेटी के निदेशक अनिल चावला ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन के लिए 40 फीट लंबा मंच तैयार किया जा रहा है। यह मंच एनसीआर का सबसे बड़ा मंच होगा।

रावण और दशरथ घोड़ों से अपने दरबार में पहुंचेंगे। हनुमान जी 35 फीट की ऊंचाई से उड़कर संजीवनी बुटी लाएंगे। वहीं, सीता और राम के लिए अलग से मनमोहक जहाज बनाया गया है। जिसमें राम स्वयंवर के लिए पहुंचेंगे।

देव भूमि उत्तराखंड संस्कृति मंच की ओर से सूर्य विहार में कुमाऊंनी रामलीला का अनूठा मंचन किया जाएगा। मंचन के दौरान कुमाऊं की संस्कृति की झलक यहां दिखाई देगी।

इस मंचन में लोकगीत ‘बेडु पाको बारो मासा’ कुमाऊं की खेती-बाड़ी, वहां के रहन-सहन पर आधारित सांस्कृति कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। लीला में ब्रज के लोक गीतों और नौटंकी भी आकर्षण का केंद्र बनेगी।

मंच के निदेशक गोपाल गिरी ने बताया कि कुमाऊंनी भाषा में रामलीला करने का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को उत्तराखंड की संस्कृति से जोड़े रखना है। उन्होंने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं।

जिनमें से बहुत से ऐसे लोग हैं जो कई वर्षों से अपने गांव नहीं गए। इसके अलावा फरीदाबाद में जन्मे बच्चों को भी उत्तराखंड धूमने-फिरने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में 10 दिनों तक चलने वाली रामलीला मंचन में कुमाऊं की पूरी संस्कृति को विस्तार से दर्शाया जाता है।

दिखेगी कुमाऊं की संस्कृति

ramleela will be available on Facebook and you-tube also

उन्होंने बताया कि रामलीला का मंचन 13 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक किया जाएगा। पिछले दो महीने से पात्र अभ्यास में जुटे हैं। इस दौरान सीता स्वयंवर, सुमंत का राम से आग्रह, सीता हरण, लक्ष्मण शक्ति, अंगद-रावण संवाद, मंदोदरी-रावण संवाद और राम-रावण युद्ध के प्रसंग मुख्य आर्कषण के केंद्र रहेंगे।

राम की भूमिका शेखर जोशी, सीता की हिमांशु रावत, लक्ष्मण की सूरज, रावण की गोदन सिंह नेगी, मेघनाथ की कुंदन सिंह, हनुमान की विपिन चंद्र, दशरथ की महेश, परशुराम की करण, सुमंत की बीडी पंत, सूपर्णखा की शेखर जोशी और सुग्रीव की भगतसिंह राणा निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed