फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ramayan festival to be most important part of this republic day 2018 to tie knot of asean nations

गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट होंगे ASEAN देशों के नेता, 10 देशों को जोड़ेंगे 'भगवान राम'

Fri, 12 Jan 2018 11:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Jan 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
ramayan festival to be most important part of this republic day 2018 to tie knot of asean nations
republic day

‌इस गणतंत्र दिवस को खास बनाने के लिए भारत इस बार कुछ अलग तैयारियां कर रहा है। पहले तो उसने इस बार मुख्य अतिथि के रूप में आसियान संघ के 10 देशों के नेताओं को बुलाया।

विज्ञापन


अब इसे ग्रैंड शो बनाने में भारत जरा भी नहीं चूकना चाहता इसलिए उसने दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है जो दिल्ली में 24 से 26 जनवरी तक चलेगा। इस कार्यक्रम के जरिए भगवान राम आसियान के सभी देशों को एक सूत्र में पिरोने का काम करेंगे।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार अधिकारियों का कहना है क‌ि दो दिन तक चलने वाले इस विशेष आयोजन में रामायण महोत्सव भी मनाया जाएगा। दरअसल रामायण एक ऐसी चीज है जो आसियान के अधिकतर देशों को एक खास कनेक्शन से बांधता है। यही वजह है कि आसियान देशों में होने वाले विभिन्न रामायणों का समावेश इस रामायण महोत्सव में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामायण महोत्सव के लिए जो तैयारियां कर रहे हैं उनमें आसियान देशों के उच्च कोटि के कलाकार हैं। सूत्रों के अनुसार रामायण महोत्सव का आइडिया कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने पिछले साल मनीला में हु‌ए आसियान सम्मेलन में दिया था।

रामायण का हर देश में अपना अलग महत्व है

ramayan festival to be most important part of this republic day 2018 to tie knot of asean nations
रामायण्‍ा

रामायण के जरिए आसियान देशों को जोड़ने वाली रामायण का हर देश में अपना अलग महत्व है। सूत्रों का कहना है कि थाईलैंड में रामाकीन करने वाले, लाओस में फा लाक फा लाम करने वाले, इंडो‌नेशिया में काका‌वीन करने वाले और मलेशिया में हिकायत सेरी रामा करने वाले कलाकार दिल्ली में होने वाले रामायण महोत्सव में भाग लेंगे। यह सारा कार्यक्रम कमानी सभागार में होगा।


इस सम्मेलन में 10 एशियाई देश इंडोनेशिया, सिंगापुर, वेतनाम, मलेशिया, थाईलैंड, लाओस, फिली‌पींस और कंबोडिया  के नेता अपने देश का प्रतिनिधत्व करेंगे और इस सम्मेलन में वह भारत के साथ 25 साल की साझेदारी को भी दिखाएंगे।

इस सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रप‌ति रामनाथ कोविंद के हाथों होगी। इस मौके पर रामायण डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम में सभी नेताओं को ये विकल्प दिया जाएगा कि वो या तो नेताओं के लिए रखी गई पार्टी या रात्रिभोज पर अपने पसंद की खादी जैकेट पहनें। 

 

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए एक बड़ा स्टेज बनाया

ramayan festival to be most important part of this republic day 2018 to tie knot of asean nations
प्रतीकात्मक तस्वीर

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए एक बड़ा स्टेज बनाया जा रहा है और नेताओं का सिटिंग अरेंजमेंट भी फाइनल हो गया है। इसमें 10 नेताओं के एक साथ बैठने की व्यवस्था नहीं है।


इस तरह आसियान देशों के 10 में से 6 नेता अपनी पत्न‌ियों के साथ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ बैठेंगे।

 

इन सब के साथ ही असियान के जनरल सेक्रेटरी भी इस स्टेज पर होंगे। गणतंत्र दिवस की परेड के बाद शाम को राष्ट्रपति द्वारा दी जाने वाली एटहोम पार्टी में भी आसियान देशों के सभी नेता शामिल होंगे।

आईटीबीपी दो सालों के बाद गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगा

ramayan festival to be most important part of this republic day 2018 to tie knot of asean nations
republic day parade
चूंकि इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर आसियान के सभी देशों के नेता हिस्सा लेंगे इसलिए इस बार के आयोजन पर चीन की कड़ी निगाह लगी होगी। यही वजह है कि भारत इस बार परेड में आईटीबीपी(इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) के जवानों का मार्चिंग दस्ता भी शामिल करने की योजना बना रहा है।
 

अगर ऐसा हुआ तो आईटीबीपी का दस्ता दो सालों के अंतराल के बाद गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगा। इसके साथ ही भारत का मुख्य फोकस अपनी नौसेना की शक्ति का प्रदर्शन करने पर होगा। क्योंकि नौ‌सैना ही महत्वपूर्ण रक्षा विभाग है जो भारत आसियान देशों केसाथ शेयर करता है।

 

सूत्रों के कहना है क‌ि इस कार्यक्रम में 10 एशियाई नेताओं में से 6 का अपनी पत्नी के साथ आना पक्का है और इन सब के लिए अलग से कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। इनकी सुविधा के अनुसार इन्हें दिल्ली‌ की ऐतिहासिक इमारतों और हैंडिक्राफ्ट से जुड़े स्थलों की सैर भी करायी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed