जब कांशीराम के ननिहाल पहुंचे केजरीवाल तो मायावती को क्यों आया गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाने के लिए उनके ननिहाल पंजाब में प्रिथीपुर बंगा पहुंचे। केजरीवाल ने वहां पहुंचकर कहा कि वह कांशीराम का सपना पूरा करने आए हैं। वहीं पंजाब से आप सांसद भगवंत मान ने कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग की।
दिल्ली के सीएम के मुताबिक कांशीराम की बहन को उन्होंने परिवार सहित दिल्ली अपनेघर बुलाया है। बता दें कि कछ ही दिन पहले कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर ने कहा था, 'मायावती हमारी दुश्मन नंबर एक है।'
उन्होंने मायावती पर कांशीराम को बंधक बनाकर हत्या करने का आरोप लगाया। कांशीराम की बहन ने चेतावनी दी थी कि मायावती गांव आने की कोशिश न करें।
केजरीवाल- मायावती में कांशीराम पर ठनी
जबकि उन्होंने केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि वाराणसी में 22 फरवरी को रविदास जयंती पर कार्यक्रम के दौरान उन्हें मेरे बारे में बताया गया था। वे मुझसे मिलने आए और मिलने का न्यौता भी दिया। मैंने उन्हें वीरजी की जयंती के बारे में बताया।
वहीं केजरीवाल के इस दौरे पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली के सीएम पर निशाना साधा। मायावती ने कांशीराम के परिवार से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के मिलने पर कहा कि जो लोग साहिब कांशीराम की सोच पर नहीं चले, उनसे केजरीवाल मिलकर क्या दर्शाना चाहते हैं।
उन्होंने केजरीवाल को बनिया समाज का प्रमुख बताते हुए कहा कि केजरीवाल कभी भी दलित वर्ग का भला नहीं करने वाले। सत्ता में आने से पहले केजरीवाल आरक्षण का विरोध करते रहे हैं।