फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ram jathmlani commented on atal bihari vajpayee and narendra modi

'मुझे अटल-मोदी से मुआवजा नहीं चाहिए'

Sun, 04 May 2014 01:41 PM IST
Updated Sun, 04 May 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
ram jathmlani commented on atal bihari vajpayee and narendra modi

भारतीय जनता पार्टी से निष्कासन को चुनौती देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान जेठमलानी के अधिवक्ता ने जो जवाब दाखिल किया है वह बीजेपी को बड़ा झटका देने वाला है।

जेठमलानी ने बीजेपी उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें पार्टी से निष्काषित करने का आदेश दिया गया था।

'वाजपेयी और मोदी के खिलाफ नहीं लड़ना'

ram jathmlani commented on atal bihari vajpayee and narendra modi

वरिष्ठ अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में कहा कि उन्होंने भाजपा के नरेंद्र मोदी या अटल बिहारी वाजपेयी से हर्जाना लेने के लिए मुकदमा दायर नहीं किया था। उन्हें अपना लिखित जवाब पेश करने की जरूरत नहीं है।

हाईकोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार अनिल कुमार सिसौदिया के समक्ष जेठमलानी के अधिवक्ता ने कहा कि उनके मुवक्किल अटल बिहारी वाजपेयी या नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुकदमा लड़ना नहीं चाहते।

राम जेठमलानी के आवेदन के जवाब में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, अरुण जेटली समेत भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों ने अपना पक्ष दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के जवाब में भी पेंच!

ram jathmlani commented on atal bihari vajpayee and narendra modi

वहीं, बीजेपी नेताओं की ओर से दाखिल किए गए जवाब में भी जेठमलानी के ‌अधिवक्ता ने नए पेंच फंसा दिए हैं। जेठमलानी के अधिवक्ता अशोक अरोड़ा ने कहा कि इनके जवाब में खामियां हैं, क्योंकि सभी ने एक जैसा जवाब दिया है।

दिल्ली हाईकोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed