फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ram-Hanuman will now speak English instead of Sanskrit in Delhi lal quila Ramlila

Ramleela: दिल्ली की रामलीला में अब राम-हनुमान संस्कृत की जगह बोलेंगे अंग्रेजी, कमेटी ने इसके पीछे दिया यह तर्क

Sun, 02 Jul 2023 06:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Jul 2023 06:04 PM IST
सार

रामलीला मंचन देखने के लिए आने वाले श्रद्धालु संस्कृत से वाकिफ नहीं है और उन्होंने अंग्रेजी में शिक्षा ग्रहण की है। इस कारण वह संस्कृत के शब्दों को समझ नहीं पाते है।

विज्ञापन
Ram-Hanuman will now speak English instead of Sanskrit in Delhi lal quila Ramlila
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आदिपुरुष फिल्म में रामलीला के विभिन्न प्रसंगों पर छाए विवाद के बीच लालकिला मैदान में दशहरा के अवसर पर रामलीला मंचन कराने वाली लवकुश लीला कमेटी ने इस बार मंचन के दौरान संस्कृत के बजाय अंग्रेजी के शब्दों का उपयोग करने का एलान किया है। 

विज्ञापन

कमेटी पदाधिकारियों ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रामलीला मंचन देखने के लिए आने वाले श्रद्धालु संस्कृत से वाकिफ नहीं है और उन्होंने अंग्रेजी में शिक्षा ग्रहण की है। इस कारण वह संस्कृत के शब्दों को समझ नहीं पाते है। लिहाजा इस बार उनको रामलीला से रूबरू कराने के लिए मंचन में हिंदी के आसान शब्दों के साथ-साथ अंग्रेजी के शब्द भी उपयोग किए जाएगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि इस बार भी उनकी कमेटी फिल्मों व टीवी कलाकरों से रामलीला के प्रमुख पात्रों की भूमिका का मंचन कराएगें। यूनाइटेड नेशन में आयोजित बुद्धिस्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवार्ड विजेता फिल्म एंड टीवी एक्टर गगन मलिक राम का किरदार करेंगे, वही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सिंगर और देश विदेश में 500 से ज्यादा शोज कर चुकीं स्वीटी सीता का किरदार करेंगी, टीवी इंडस्ट्री में अनेक लोकप्रिय सीरियल से अपनी पहचान बना चुके एक्टर दिशांक अरोड़ा लक्ष्मण की भूमिका करेंगे। इसके अलावा अन्य एक्टर भी विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाएगे।

विज्ञापन

दूसरी ओर उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन के लिए स्टारकास्ट में कुछ अहम बदलाव किए जाएगे। रामलीला के हाईटेक मंचन, एक्शन सीन्स और कॉस्ट्यूम्स पर मुंबई में कार्य चल रहा है। लालकिला मैदान 15 से 25 अक्तूबर तक रामलीला मंचन किया जाएगा। वहीं अर्जुन कुमार ने विवादों में रही फिल्म आदिपुरुष के संबंध में कहा कि इस तरह भविष्य में कभी किसी भी फिल्म में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई जानी चाहिए।

रामलीला में राम का किरदार निभा रहे गगन मलिक ने कहा कि आज समाज में रामायण जैसे मूल्य नहीं रहे हैं। इस कारण लोगों ने परिवार व दोस्तों में मधुर संबंध बनाने के लिए रामलीला मंचन देखना चाहिए और उसको अपने जीवन ढालना होगा। इस दौरान स्वीटी व दिशांक अरोड़ा के अलावा कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed