{"_id":"edcf2f07db311d5f15e0db4c76beb53b","slug":"rakhi-birla-got-ticket-from-north-west-mahendra-singh-withdrawn-candidature","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP से मदद नहीं इसलिए टिकट लौटाया, अब राखी को चांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP से मदद नहीं इसलिए टिकट लौटाया, अब राखी को चांस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Mar 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। पार्टी के दिल्ली नॉर्थ वेस्ट से उम्मीदवार महेंद्र सिंह ने अपनी उम्मीदवारी से नाम वापस ले लिया है। महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उनको संगठन की ओर से मदद नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए महेंद्र सिंह ने कहा कि मैंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। और मैं भी पार्टी के लिए प्रचार करने को तैयार हूं। पार्टी को पूरा हक है कि वह सबसे उत्तम उम्मीदवार को कैंडिडेट बनाए।
विज्ञापन
इसके बाद पार्टी ने राखी बिड़ला को इस सीट से कैंडिडेट घोषित किया है। वर्तमान में राखी बिड़ला दिल्ली के मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की विधायक हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस के दिग्गज नेता राजकुमार चौहान को हराया था।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने पहले घोषणा की थी कि किसी भी चुने हुए विधायक को लोकसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके बाद राखी बिड़ला लोकसभा की टिकट पाने वाली पहली विधायक हैं। उम्मीद की जा रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी ने लक्ष्मी नगर से चुने गए विधायक विनोद कुमार बिन्नी के बारे में कहा था कि वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और पार्टी किसी भी विधायक को लोकसभा का टिकट देने के पक्ष में नहीं है।
राखी बिड़ला दिल्ली सरकार में महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री थी। पार्टी ने महेंद्र सिंह के टिकट लौटाए जाने पर कोई कारण नहीं बताया है।