Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajya Sabha MP Sandeep Pathak, who joined BJP from AAP, faces arrest threat

Delhi NCR News: आप से भाजपा में आए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर मंडराया गिरफ्तारी खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
-दिल्ली पुलिस ने उनके आवास के चारों तरफ लगाए बेरीकेड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 प्राथमिकी दर्ज हुई है। सांसद के खिलाफ पंजाब के 2 अलग-अलग जिलों में अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों ही प्राथमिकी गैर-जमानती धाराओं में उनके खिलाफ दर्ज हुई हैं। दिल्ली में रह रहे सांसद पर अब गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच संदीप पाठक अपने दिल्ली के घर से जल्दबाजी में निकलते नजर आए। बता दें कि राघव चड्ढा के साथ आप से बगावत कर संदीप पाठक, बीजेपी में आए हैं।
सांसद ने कही प्राथमिकी की जानकारी नहीं होने की बात : हालांकि सांसाद संदीप पाठक ने मीडिया को दिए अपनी पहले बयान में कहा कि मुझे ऐसी किसी एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है, न ही किसी पुलिस अफसर ने मुझको इस बारे में सूचित किया है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा में बिताई है। भारत, किसी भी पार्टी से बड़ा है। मैं कभी भी अपने देश के साथ धोखेबाजी नहीं करूंगा, न ही किसी और को ऐसा करने दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि मेरे जैसे किसी शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू की गई है, तो यह सिर्फ उनकी दहशत को दर्शाता है। मैं इसको लेकर और कुछ नहीं कहना चाहता।
विज्ञापन

अपने आवास के पीछे के दरवाजे से निकले संदीप पाठक : आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार सुबह पहुंची। तिलक मार्ग थाने के थानाध्यक्ष और उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी संदीप पाठक के घर के बाहर मौजूद नजर आए। इसके बाद, संदीप पाठक अपने सरकारी आवास के पीछे के दरवाजे से गाड़ी में बैठकर तेजी से निकल गए। पुलिस ने उनके आवास के रास्ते बंद करते हुए बेरीकेड लगा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप पाठक हाथ में सूटकेस लिए हुए जल्दबाजी में दिखे : आवास के जिस दरवाजे से संदीप पाठक बाहर निकले, उसके बाहर घास जमी हुई है। इससे साफ प्रतीत होता है कि इस दरवाजे का इस्तेमाल आमतौर पर आने-जाने के लिए नहीं किया जाता है। घर से निकलते वक्त वह काफी जल्दबाजी में दिखाई दिए। इस दौरान, उनके हाथ में एक सूटकेस भी नजर आया।

पंजाब पुलिस के बारे में पुष्टि नहीं : पुलिस सूत्रों ने कहा कि संदीप पाठक को भनक लग गई थी कि पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली आ रही है। इस कारण वह आवास के पिछले गेट से गायब हुए। हालांकि पंजाब पुलिस दिल्ली आई या नहीं इस को लेकर दिल्ली पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले को लेकर पूरी तरह चुप्पी साधी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article